Virender Sehwag son Aaryavir Sehwag: भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी पिता की राह पर चलते हुए क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्हें बीसीसीआई की से आयोजित होने वाली वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में जगह मिली थी। उन्होंने मणिपुर के खिलाफ अपने पिछले मैच में 49 रनों की दमदार पारी खेली थी। लेकिन झारखंड के खिलाफ आर्यवीर सहवाग का बल्ला बुरी तरह फ्लॉप हो गया।
सहवाग के बेटे हुए फ्लॉप
झारखंड के खिलाफ दिल्ली 246 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। ऐसे में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग से खासा उम्मीदे थीं। लेकिन वह दिल्ली के लिए बड़ा योगदान नहीं दे सके। उन्होंने 24 गेंदों में महज 17 रन बनाए। उन्हें झारखंड के गेंदबाज सत्यम सिंह ने अपना निशाना बनाया। अपनी पारी के दौरान सहवाग केवल 3 ही चौके जड़ सके। आर्यवीर की खराब बल्लेबाजी भी कहीं न कहीं दिल्ली की हार की वजह बनी।
ऐसा था मैच का हाल
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने 49 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 46.5 ओवर में 221 रनों पर ही सिमट गई। हालांकि दिल्ली की ओर से कप्तान प्रणव पंत ने 63 गेंदों में 66 रन बनाए। लेकिन उनकी अर्धशतकीय पारी भी दिल्ली को जीत नहीं दिला सकी। झारखंड की ओर से गौरव ने 3 विकेट हासिल किए। जबकि सत्यम और तनिश को 2-2 विकेट मिले।
ये भी पढ़ें:- ‘क्या मैं IPL में बिक पाउंगा’? ऋषभ पंत ने आधी रात पोस्ट कर मचाई खलबली
वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अहम भूमिका निभाई है। टेस्ट में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहचान रखने वाले सहवाग ने कई यादगार पारियां भी खेली थी। उन्होंने अपने करियर में 104 टेस्ट मैच में 49.34 की औसत के साथ 8586 रन बनाए थे। वहीं 251 वनडे खेलते हुए धाकड़ बल्लेबाज ने 35.05 की औसत के साथ 8273 रन जड़े हैं। इसके अलावा 19 टी-20 मैच में सहवाग ने 394 रन बनाए हैं।
टेस्ट में उनके नाम 23 शतक के अलावा 32 अर्धशतक दर्ज है। वहीं वनडे में उनके बल्ले से 15 शतक के अलावा 38 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा टी-20 में उनके नाम 2 अर्धशतक दर्ज हैं। भारत के लिए सहवाग ने आखिरी मुकाबला साल 2013 में खेला था।
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines