वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के ध्वस्त एयरबेस की साझा की तस्वीरें, पड़ोसी मुल्क को लगेगी मिर्ची

Virender Sehwag: वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर लताड़ा है। उन्होंने पाकिस्तानी धवस्त एयरबेस की तस्वीरें साझा की हैं।

IPL 2025 - 2025-05-11T225624.059

Virender Sehwag: भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने 11 मई को एक एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। ये तस्वीरें पाकिस्तान और पीओके (PoK) में सेना द्वारा किए गए सफल ऑपरेशन की हैं। सहवाग ने तस्वीरों को साझा करने के अलावा भारतीय फौज की जमकर तारीफ की है। सहवाग का ये पोस्ट पाकिस्तान को पसंद नहीं आएगा।

विज्ञापन

सहवाग ने शेयर किया पोस्ट

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया था। इस अभियान में सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय सेना के डीजीएमओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी और कुछ तस्वीरें भी मीडिया के साथ साझा कीं।

विज्ञापन

भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के कई अहम एयरबेस को भी नष्ट कर दिया, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। वीरेंद्र सहवाग ने इसी को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे सशस्त्र बलों की ओर से शानदार ब्रीफिंग हुई। टारगेट को बहुत सटीक तरीके से निशाना बनाया गया। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है।

विज्ञापन

सहवाग ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें एयरबेस की पहले और अब की हालत दिखाई गई है। इन तस्वीरों में सरगोधा, सुक्कर, रहीमयार खान, चुनियान, चकलाला, जकोबाबाद और भोलारी के एयरबेस शामिल हैं, जिन्हें भारत की एयर स्ट्राइक में नुकसान पहुंचा।

सीजफायर का उल्लंघन करने पर लताड़ा

इससे पहले सहवाग ने 10 मई की रात को एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें सहवाग ने पाकिस्तान को सीजफायर का उल्लंघन करने पर उसे जमकर लताड़ा था। उन्होंने पाक पर निशाना साधते हुए एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें लिखा था ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ