Virender Sehwag Divorce Rumors: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और उनकी पत्नी आरती अहलावत (Aarti Ahlawat) के अलग होने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल रही है। इस खबर ने सनसनी मचा दी है। इससे पहले युजवेंद्र चहल और धनश्री के डिवोर्स रुमर्स भी आ चुके हैं। हालांकि अभी तक चहल कपल की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अब सहवाग के डिवोर्स के रुमर्स जोर पकड़ रहे हैं। आइए जान लेते हैं कि इस खबर को हवा क्यों और कैसे मिली?
क्यों फैली सहवाग-आरती के तलाक की खबरें?
दरअसल सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग और आरती के तलाक की खबरें फैली हुई हैं। इन खबरों ने हवा इसलिए पकड़ी क्योंकि सहवाग ने इंस्टाग्राम पर पत्नी आरती को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबरें आग की तरह फैल गईं। हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों कई महीनों से अलग रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 17 साल की दोस्ती, 7 साल की उम्र में पहली बार आरती को देखा, ऐसी है सहवाग की दिलचस्प लव स्टोरी
वीरेंद्र के आखिरी फैमिली फोटो में नहीं थी आरती
वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर एक फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके दोनों बच्चे और वो थे, लेकिन पत्नी आरती नहीं थी।
जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो साथ में नहीं थे। सहवाग ने कुछ और फोटो भी शेयर की थीं जो दिवाली की थीं। इन फोटो में क्रिकेटर अपनी मां और बच्चों के साथ दिखाई दिए और पूजा कर रहे थे, लेकिन आरती उसमें भी कहीं नहीं थी।
दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी
वीरेंद्र सहवाग और आरती के तलाक की अफवाह बेशक सोशल मीडिया पर फैल रही हो, लेकिन अभी तक कपल की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही जानते थे और अच्छे दोस्त थे।
वीरेंद्र ने आरती को बड़े ही मजाकिया अंदाज में प्रपोज किया था। कपल ने अपनी दोस्ती के रिश्ते को प्यार में बदला और साल 2004 में शादी कर ली। शादी के 3 साल बाद यानी साल 2007 में वीरेंद्र सहवाग के घर में किलकारी गूंजी और फिर साल 2010 में दूसरा बेबी हुआ। आरती और वीरेंद्र दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।
यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने Mahakumbh 2025 क्यों छोड़ा? ‘वायरल गर्ल’ ने खुद बताई आपबीती
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
32 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
32 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines