Virat Kohli Orange Cap: IPL 2024 की शुरुआत में खराब प्रदर्शन करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ से ऐन पहले शानदार वापसी की। एक समय प्लेऑफ की रेस से दूर नजर आ रही RCB ने अंत में अंतिम-4 में जगह पक्की की। करो या मरो वाले मुकाबले में RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से हराकर प्लेऑफ में एंट्री ली। हालांकि, एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने RCB को हराकर उनका ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया।
विराट कोहली ने बनाए 741 रन
IPL 2024 में RCB का जो भी हाल रहा हो पर विराट कोहली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन्होंने 15 मैच की 15 पारियों में 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 बनाए। वह 17वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सीजन की ऑरेंज कैप विराट कोहली को ही मिल सकती है। ऐसे में ऑरेंज कैप विनर को 15 लाख रुपये भी मिलते हैं।
IPL 2024 में सर्वाधिक रन
विराट कोहली: 741 रन
रुतुराज गायकवाड़: 583 रन
रियान पराग: 573 रन
ट्रेविस हेड: 567 रन
संजू सैमसन: 531 रन
खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी
IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने पहले 8 में से सिर्फ 1 मैच ही जीता था। इसके बाद RCB ने शानदार वापसी की। RCB ने अपने अगले 6 मैच में लगातार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की की। हालांकि, करो या मरो वाले मुकाबले को टीम नहीं जीत पाई और फाइनल की रेस से बाहर हो गई। बता दें कि RCB ने आईपीएल में अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है।
ये भी पढ़ें: KKR Vs SRH: इतिहास रचने की दहलीज पर स्टार प्लेयर, IPL में ये कारनामा करने वाला बनेगा पहला खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: आज नहीं कल हो सकता है आईपीएल का फाइनल, पिछले सीजन भी हुआ था ऐसा
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
31 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
42 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
58 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines