हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डेढ़ दशक बाद करियर में बड़ा यू-टर्न लेंगे विराट कोहली, BCCI के फरमान के सामने किया सरेंडर?

Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली शतकीय पारी खेली थी. फैंस उनका शतक देखकर काफी खुश हुए थे. अब विराट कोहली भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद बड़ा टूर्नामेंट खेलने वाले हैं. एसोसिएशन ने इस पर मुहर लगा दी है.

विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप 2024 के बाद टी-20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2025 के दौरान ही टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. फिलहाल विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस सीरीज के बाद वह 15 साल बाद एक बड़ा टूर्नामेंट खेलने वाले हैं.

विराट कोहली खेलेंगे बड़ा टूर्नामेंट

दरअसल आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं. दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ने इस बात की पुष्टि की है कि विराट आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हैं. ऐसे में वह 15 साल बाद विजय हजारे खेलने वाले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में वह बीजी रहने के कारण घरेलू क्रिकेट में उन्हें बहुत कम ही खेलते हुए देखा गया है. हालांकि विराट ने इस साल ही फरवरी में रेलवे के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के लिए खेला था. लेकिन वह इस मैच में खासा कमाल नहीं कर पाए थे. वह 15 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए थे. रेलवे के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर चलता किया था.

ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज के बीच हुई दिग्गज क्रिकेटर की मौत, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

विज्ञापन

कहां होंगे दिल्ली के सभी मुकाबले?

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली अपने 5 लीग मैच बेंगलुरु के पास अलूर में खेलेगी और दो मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जो कोहली की IPL टीम RCB का होम ग्राउंड है. कोहली ने दिल्ली के लिए आखिरी बार सितंबर 2013 में 50 ओवर का घरेलू टूर्नामेंट एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी खेला था.

रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में कोहली ने शानदार 135 रनों की पारी खेली थी. दूसरा मैच 3 दिसंबर को खेला जाना है. फैंस को इस मैच में भी कोहली से खासा उम्मीदे होंगी. विराट इस सीरीज के बाद विजय हजारे खेलेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब-कहां देखें भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच, नहीं करने होंगे एक भी रुपये खर्च

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola