हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

विराट कोहली और बाबर आजम में कौन है बेहतर? पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

विज्ञापन
babar azam virat kohli

Virat Kohli vs Babar Azam: सोशल मीडिया पर अक्सर विराट कोहली और बाबर आजम को लेकर ये डिबेट चलती रहती है कि इन दोनों में से कौनसा खिलाड़ी बेहतर है। विराट कोहली को दुनियाभर में ‘किंग कोहली’ कहा जाता है, तो वहीं पाकिस्तान के लोग भी बाबर को किंग बताते हैं। बाबर आजम के फैंस सोशल मीडिया पर अक्सर अपने खिलाड़ी को विराट कोहली से बेहतर दिखाने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन दुनियाभर के तमाम क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटर पहले से ही विराट कोहली को महान खिलाड़ी मानते हैं। वहीं अब इस डिबेट में पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर ने कोहली को लेकर ये बात कही है।

कौन है बेहतर बल्लेबाज?

स्पोर्ट्सकीडा पर बातचीत के दौरान जब वसीम अकरम से पूछा गया कि, विराट कोहली और बाबर आजम में से कौन बेहतर है और आप किसको चुनना चाहेंगे तो वसीम अकरम ने कहा विराट कोहली, ये खिलाड़ी पहले ही इतिहास में महान खिलाड़ी के रूप में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा चुका है। हालांकि बाबर आजम आज के युग में महान खिलाड़ियों में से एक हैं और वे फिलहाल सही रास्ते पर भी हैं।

ये भी पढ़ें:- Indian Team में नहीं मिली जगह, इंग्लैंड में दिग्गज भारतीय गेंदबाज ने मचाया तहलका

बाबर का खराब दौर जारी

बाबर आजम फिलहाल अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं। बाबर की फॉर्म पाकिस्तान टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अक्सर पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी ज्यादातर बाबर आजम पर निर्भर रहती है। लेकिन इन दिनों बाबर का बल्ला खामोश है। हाल ही में बांग्लादेश के साथ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी बाबर का फ्लॉप शो देखने को मिला था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बाबर आजम का खूब मजाक भी उड़ा था। अब बाबर पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।

हाल ही में बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बाबर को एक लोकल गेंदबाज के हाथों आउट होते हुए देखा जा सकता है। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स बाबर को काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Video: 2 दिन में क्यों नहीं हुआ अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच? सामने आई ये वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें