Virat Kohli in Vijay Hazare Trophy 2025-26: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं. इसके बाद किंग कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलते हुए नजर आएंगे. 50 ओवर के इस घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत 24 दिसंबर से होने जा रही है.
DDCA प्रेसिडेंट रोहन जेटली ने कोहली की उपलब्धता की पुष्टि की है. कोहली करीब 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए वापसी करने के लिए तैयार हैं. तो चलिए जानते हैं विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली कब और किस टीम से भिड़ेंगे?
विजय हजारे ट्रॉफी में कितने मैच खेलेंगे कोहली?
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले मैच में अपना 52वां शतक लगाया और 135 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. अब 3 दिसंबर को होने वाले दूसरे मैच में उतरेंगे. साउथ अफ्रीका सीरीज 6 दिसंबर को खत्म हो जाएगी, जबकि टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी. ऐसे में कोहली विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. वह करीब 15 सालों के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करेंगे. उन्होंने आखिरी बार साल 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेला था, जिसमें विराट ने दिल्ली की कप्तानी की थी.
इस टूर्नामेंट में सभी टीमें लीग स्टेज में कुल 7 मैच खेलेंगे, लेकिन कोहली सभी मैच खेलेंगे या नहीं इस पर अभी कुछ साफ नहीं है. हालांकि, कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए कम से कम 2 मैच जरूर खेलेंगे. दिल्ली की टीम अपने सभी लीग मैच बेंगलुरु में खेलेगी, जिसमें से 5 लीग मैच बेंगलुरु के पास अलूर में होगा और दो मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जो कोहली की IPL टीम RCB का होम ग्राउंड भी है.
ये भी पढ़ें- डेढ़ दशक बाद करियर में बड़ा यू-टर्न लेंगे विराट कोहली, BCCI के फरमान के सामने किया सरेंडर?
घरेलू क्रिकेट में क्यों खेल रहे हैं?
दरअसल, BCCI ने अपने कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के लिए घरेलू टूर्नामेंट खेलना अनिवार्य कर दिया है. टेस्ट और T20I से संन्यास लेने के बाद कोहली अब सिर्फ वनडे खेलते हैं. ऐसे में वो फिटनेस और अपने फॉर्म को बनाए रखने के लिए विजय हजारे में खेलने उतरेंगे. इससे उनका 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का भी रास्ता साफ हो सकता है. वहीं, विराट के लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 340 लिस्ट ए मैच खेले हैं और उनके नाम पर 15,832 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 56 शतक और 83 अर्धशतक निकले हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली का पूरा शेड्यूल
24 दिसंबर – दिल्ली vs आंध्रा
26 दिसंबर – दिल्ली vs गुजरात
29 दिसंबर – दिल्ली vs सौराष्ट्र
31 दिसंबर – दिल्ली vs ओडिशा
3 जनवरी – दिल्ली vs सर्विसेज
6 जनवरी – दिल्ली vs रेलवेज
8 जनवरी – दिल्ली vs हरियाणा
ये भी पढ़ें- IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में आज सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें संभावित प्लेइंग XI, मौसम-पिच से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक सबकुछ
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
9 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
49 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines