Virat Kohli Test Retire: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं। जिसको लेकर कोहली ने बीसीसीआई को भी सूचित कर दिया है, लेकिन बीसीसीआई चाहती है कि विराट अभी कुछ साल और टेस्ट क्रिकेट खेले। वहीं कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वाली खबरों ने फैंस का भी दिल तोड़ दिया है। कोहली के फैंस नहीं चाहते हैं कि विराट अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले। इसको लेकर एक फैन ने अनुष्का शर्मा से खास अपील कर डाली।
फैन की अनुष्का से खास अपील
दरअसल बीते दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई में एकसाथ देखा गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा कि “भाभी जी प्लीज विराट को समझाओ यार थोड़ा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास न ले…’
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली ने भी रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। टीम इंडिया जून में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में अगर विराट कोहली भी इस सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं तो ये भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा।
आईपीएल 2025 में मचाया धमाल
हर बार की तरफ एकबार फिर से आईपीएल में विराट कोहली का धमाल देखने को मिला। शानदार बल्लेबाजी के चलते कोहली ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप-4 में बने हुए हैं। कोहली ने 11 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 505 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं।
कोहली का टेस्ट करियर
विराट कोहली 36 साल के हो गए हैं। टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वहीं अब ये खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कहना चाहता है। कोहली ने अभी तक 123 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 30 शतक, 31 अर्धशतक और 7 दोहरे शतक लगाए हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘घटिया देश ने फिर अपना…’ सीजफायर उल्लंघन के बाद शिखर धवन ने लगाई पाकिस्तान को लताड़
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
56 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines