हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड, 139 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका होगा. कोहली इस मैच में 139 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन
विराट कोहली बन सकते हैं न्यूजीलैंड में सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले भारतीय (PIC Credit - ANI)

IND vs NZ, Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजरें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहने वाली हैं. शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली न्यूजीलैंड में अपने बल्ले से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं और सीरीज में उनके पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. वहीं, कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वनडे में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वह पहले वनडे में 139 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे और इस मामले में सचिन और सहवाग को पीछे छोड़कर नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

139 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में होने वाले पहले वनडे में अगर विराट कोहली 139 रनों बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. फिलहाल न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 18 मुकाबलों में 652 रन बनाए हैं. सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने 12 मैचों में 598 रनों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं.

वहीं, कोहली न्यूजीलैंड में खेले 11 वनडे मैचों में 514 रन बनाकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 123 रन है. अब कोहली पहले वनडे में 139 रन बनाते ही सचिन-सहवाग को पीछे छोड़कर नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

स्थानखिलाड़ीमैचरनऔसतशतकअर्धशतक
1सचिन तेंदुलकर1865238.3514
2वीरेंद्र सहवाग1259854.3632
3विराट कोहली1151446.7214
4एमएस धोनी1350572.1405
5राहुल द्रविड़1242538.6312

ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी? जानें मुंबई और PBKS के बीच ट्रेड डील की पूरी डिटेल्स

कोहली के निशाने पर सचिन का एक और रिकॉर्ड

पहले वनडे में अगर विराट कोहली शतक लगाने में सफल होते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे. दरअसल, विराट और सचिन दोनों के नाम अभी 60-60 लिस्ट ए शतक हैं. विराट अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने से बस एक शतक दूर हैं. इतना ही नहीं, विराट नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बनने से महज 12 रन दूर हैं. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 253 वनडे मैचों की 250 पारियों में 61.55 के औसत से 12988 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 48 शतक और 69 अर्धशतक जड़े हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन रहा है. बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. किंग कोहली अब तक 7 शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से 1897 रन बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हुए फिट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola