India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। आज मैच का पहला दिन है और पहले ही दिन विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच लड़ाई देखने के मिली। कोहली को बीच पिच पर सैम कोंस्टास को कंधा मारते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अब इस मामले में आईसीसी की एंट्री हो गई है। अब इस पूरे मामले के वीडियो को देखकर आईसीसी आगे कोई फैसला लेगी।
ICC पूरे मामले की करेगा जांच
दरअसल मेलबर्न में आज सैम कोंस्टास ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में ये खिलाड़ी छा गया। मैच के पहले सेशन में सैम ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी। वहीं पारी के 10वें ओवर के दौरान विराट कोहली और सैम की झड़प देखने को मिली। दरअसल जब कोहली इस खिलाड़ी के बराबर से गुजरे तो उनका कंधा सैम को लगा। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई और अंपायर को बीच में आना पड़ा। अब ये विवाद बढ़ता जा रहा है, जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की आईसीसी जांच करने वाला है। अगर जांच के बाद कोहली को दोषी पाया जाता है तो आईसीसी के नियमानुसार तीन या चार डिमेरिट पॉइंट्स काटे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: कोंस्टास-विराट के बीच लड़ाई में कूदे रिकी पोंटिंग, इस खिलाड़ी को बताया दोषी
दरअसल मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी फिजिकल लड़ाई नहीं कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो उनको लेवल 2 के तहत दोषी माना जाता है। ऐसे में खिलाड़ी पर एक मैच का बैन या फिर मैच फीस का हिस्सा काटा जाता है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में कौन सा खिलाड़ी दोषी पाया जाता है।
डेब्यू मैच में सैम ने जड़ा अर्धशतक
सैम कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। पहली पारी में सैम ने 65 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी जमकर रन कूटे थे। बुमराह के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय के बाद सैम कोंस्टास ने 2 छक्के लगाने का कारनामा भी किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सैम कोंस्टास को कंधा मारना पड़ सकता है विराट कोहली को भारी, जानें क्या कहता है नियम
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
7 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
32 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
56 mins agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines