Virat Kohli: विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। इंग्लैंड दौरे से पहले इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब रोहित और विराट महज वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं अब भारत सरकार के एक फैसले से रोहित शर्मा और विराट कोहली को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है। आखिर कौनसा था वो भारत सरकार का फैसला, जिसके चलते हुए क्रिकेटर्स को नुकसान चलिए हम आपको बताते हैं।
भारत सरकार ने रीलल मनी बेस्ड गेम्स को किया बैन
दरअसल भारत सरकार ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 लेकर आई है। जिसके चलते सरकार ने भारत में ड्रीम 11 और माय11सर्किल जैसे रीयल मनी बेस्ड गेम को बैन कर दिया है। हालांकि इससे बीसीसीआई के साथ-साथ क्रिकेटर्स को भी नुकसान उठाना पड़ा है। बीसीसीआई की ड्रीम 11 के साथ डील भी खत्म हो गई है। ड्रीम इलेवन से टीम इंडिया को साल के लगभग 120 करोड़ रुपये मिलते थे, वहीं माय11सर्किल के साथ 125 करोड़ रुपये की डील थी।
विराट-रोहित जैसे खिलाड़ियों को भी हुआ नुकसान
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा एमएस धोनी इन कंपनियों से एड के लिए करोड़ों का चार्ज लेते हैं। एमपीएल से विराट कोहली की लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये की डील थी, इसके अलावा रोहित शर्मा और एमएस धोनी की ड्रीम 11 के साथ 6 से 7 करोड़ रुपये की डील थी।
अब भारत में बैन होने के बाद इन कंपनियों ने भी अपनी डील को खिलाड़ियों के साथ खत्म कर लिया है। इसके अलावा केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को भी नुकसान होने वाला है। ये खिलाड़ी भी ड्रीम 11 और माय11सर्किल के लिए ऐड करते थे।
ये भी पढ़ें:-‘साल 2027 में बेहद शक्तिशाली हैं….’ श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines