Virat Kohli: मौजूदा समय में विराट कोहली केवल भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने कम समय में ही रनों का अंबार लगाकर खुद को इस खेल की दुनिया में स्थापित किया है। अकसर विराट कोहली मैदान पर जोशीले अंदाज में नजर आते हैं। हालांकि केवल खिलाड़ियों से ही नहीं बल्कि मैदान पर आए दर्शकों से भी वह कई बार उलझ चुके हैं। साल 2012 में विराट ने एक बार मैच रेफरी से खुद को बैन न लगाने के लिए सिफारिश भी की थी। उन्होंने इस किस्से को खुद बयां किया था।
विराट कोहली हुए थे ट्रोल
साल 2012 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस दौरान सिडनी टेस्ट मैच में विराट कोहली सीमारेखा के पास फील्डिंग कर रहे थे. विराट को ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा अपशब्दों का सामना करना पड़ा था। लगातार हो रही ट्रोलिंग का विराट ने भी उंगली उठाकर जवाब दिया। हालांकि विराट के इस फैसले के बाद तुरंत विवाद पैदा हो गया। इसके बाद आईसीसी ने खेल भावना के विपरीत आचरण का हवाला देते हुए विराट की मैच फीस में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी थी।
विराट ने मैच रेफरी से की थी गुजारिश
विजडन को दिए अपने इंटरव्यू में विराट ने खुलासा किया था कि उन्होंने मैच रेफरी से खुद को बैन न करने की अपील की थी। उन्होने कहा “ जब मैं ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों से तंग आ गया था। तब मैंने उन्हें उंगली दिखाने का फैसला किया। मैच रेफरी ने मुझे अगले दिन कमरे में बुलाया और मैंने पूछा क्या मामला है? तब उन्होंने मुझसे पूछा कि कल बाउंड्री पर क्या हुआ है। मैंने उनसे कहा कुछ नहीं थोड़ा हंसी मज़ाक था। फिर उन्होंने अखबार में छपी मेरी तस्वीर दिखाई, जिसमें मैं दर्शकों को उंगली दिखा रहा था। तब मैंने मैच रेफरी से कहा था कि मुझे अफसोस है, प्लीज मुझे बैन न करें।
रेफरी ने विराट से गलती मानने के लिए कहा था। विराट ने भी गलती को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनकी मैच फीस में 50 प्रतिशत कटौती की गई थी। विराट ने इस मामले को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
4 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
4 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
5 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
5 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
5 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
6 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines