India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला रांची में खेला जाएगा. खास बात ये है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में भाग लेंगे. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है. उनका आंकड़ा शानदार रहा है. आइए विराट कोहली के आंकड़े पर एक नजर डालते हैं.
विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ खूब रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें खेलना काफी पसंद भी आता है. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अब तक 31 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 29 पारियों में 65.39 के औसत से 1504 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. विराट 8 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं. विराट का स्ट्राइक रेट 85.74 का रहा है. आंकड़े देख कहा जा सकता है कि किंग कोहली आगामी सीरीज में कमाल दिखा सकते हैं.
साल 2025 में विराट का दमदार रिकॉर्ड
विराट कोहली ने साल 2025 में भी शानदार खेल दिखाया है. उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 10 पारियों में 43.62 के औसत से 349 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी बनाया है. इसके अलावा वह 3 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- ‘रोते-रोते तबीयत…’, स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल क्यों हुए अस्पताल में भर्ती? मां ने बताई वजह
विराट कोहली vs साउथ अफ्रीका (वनडे)
| आंकड़ा | विवरण |
|---|---|
| खेले गए मैच | 31 |
| बल्लेबाजी पारियां | 29 |
| कुल रन | 1504 |
| बल्लेबाजी औसत | 65.39 |
| स्ट्राइक रेट | 85.74 |
| शतक | 1 |
| अर्धशतक | 8 |
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन दोबारा मैदान पर नजर आएंगे हार्दिक पांड्या
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
32 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines