Virat Kohli: विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। अब विराट कोहली ने आईसीसी रैंकिंग में बड़ा कारनामा किया है। वह 22वें नंबर से लंबी छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विराट कोहली के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शतक बनाया था। विराट ने लगभग एक साल बाद टेस्ट में शतक बनाया। इससे पहले आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में विराट कोहली टॉप 20 से बाहर थे। उन्हें तगड़ा झटका लगा था। लेकिन अब विराट कोहली ने अपने एक शतक के दम पर आईसीसी रैंकिंग में अपना झंडा गाड़ दिया है।
विराट कोहली ने दूसरी पारी में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 143 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए थे। विराट की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पहला मुकाबला 295 रनों से अपने नाम कर लिया।
आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में विराट ने 689 अंक के साथ 13वें स्थान पर हैं। पहले नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट हैं। उनके पास 903 अंक हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल का नाम है। जायसवाल 825 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि केन विलियमसन 804 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
चौथे स्थान पर हैरी ब्रूक 778 अंक के साथ विराजमान हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल 743 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
जसप्रीत बुमराह बने नंबर 1
वहीं आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने अपना झंडा गाड़ा है। बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्हेंने पर्थ टेस्ट मैच में 8 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 883 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 872 अंक के साथ रबाडा हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड हैं, उनके पास 860 अंक हैं। वहीं चौथे स्थान पर आर अश्विन हैं, जिनके पास 807 अंक हैं। पांचवें स्थान पर प्रभात जयसूर्या 801 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें: विराट नहीं बने कप्तान तो इस खिलाड़ी को मिल सकती है RCB की कमान, गेंद-बल्ले दोनों से करता है धमाल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
22 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
55 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines