पर्थ टेस्ट के बाद विराट कोहली को ICC ने दिया खास तोहफा, रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर

Virat Kohli: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक बनाया था। उन्होंने कमाल की पारी खेली थी। अब आईसीसी रैंकिंग में उन्हें फायदा मिला है।

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। अब विराट कोहली ने आईसीसी रैंकिंग में बड़ा कारनामा किया है। वह 22वें नंबर से लंबी छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शतक बनाया था। विराट ने लगभग एक साल बाद टेस्ट में शतक बनाया। इससे पहले आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में विराट कोहली टॉप 20 से बाहर थे। उन्हें तगड़ा झटका लगा था। लेकिन अब विराट कोहली ने अपने एक शतक के दम पर आईसीसी रैंकिंग में अपना झंडा गाड़ दिया है।

विज्ञापन

विराट कोहली ने दूसरी पारी में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 143 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए थे। विराट की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पहला मुकाबला 295 रनों से अपने नाम कर लिया।

आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में विराट ने 689 अंक के साथ 13वें स्थान पर हैं। पहले नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट हैं। उनके पास 903 अंक हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल का नाम है। जायसवाल 825 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि केन विलियमसन 804 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन

चौथे स्थान पर हैरी ब्रूक 778 अंक के साथ विराजमान हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल 743 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

जसप्रीत बुमराह बने नंबर 1

वहीं आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने अपना झंडा गाड़ा है। बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्हेंने पर्थ टेस्ट मैच में 8 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 883 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 872 अंक के साथ रबाडा हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड हैं, उनके पास 860 अंक हैं। वहीं चौथे स्थान पर आर अश्विन हैं, जिनके पास 807 अंक हैं।  पांचवें स्थान पर प्रभात जयसूर्या 801 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ