Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार यानी आज 20 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। जैसे ही उन्होंने यह नोट एक्स पर शेयर किया, प्रशंसकों में हलचल मच गई और उनके मन में कई सवाल उठने लगे। पोस्ट की शुरुआती पंक्तियों ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या कोहली कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं, जैसे कि क्रिकेट से रिटायरमेंट। हालांकि, पोस्ट को ध्यान से पढ़ने पर यह साफ हुआ कि यह नोट विराट कोहली ने अपनी कंपनी WROGN के साथ दस साल के सफर को लेकर था। कोहली ने इस पोस्ट के जरिए अपनी इस यात्रा को बेहद अनोखे अंदाज में याद किया।
विराट ने क्या लिखा पोस्ट में
विराट ने अपनी कंपनी WROGN के साथ साझेदारी को खास बताते हुए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि यह सफर हमेशा से अलग और खास रहा है। विराट ने लिखा, “हम कभी भी उस तरह नहीं रहे, जैसे लोग हमें समझते थे। हम दो ऐसे लोग हैं, जो एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। दस साल की मुश्किलें और महामारी ने हमें गिराया नहीं, बल्कि हमें ये याद दिलाया कि हमारा अलग होना ही हमारी ताकत है।” महामारी जैसे मुश्किल समय में भी उनकी और कंपनी की साझेदारी मजबूत रही। विराट ने कहा कि उनके और WROGN की सबसे बड़ी खासियत उनका अलग सोच और तरीका है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। आखिर में उन्होंने इस सफर के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया और इसे बहुत स्पेशल बताया।
फैंस का क्या रिएक्शन आया
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस में हलचल मच गई। कुछ फैंस ने कहा कि विराट ने उन्हें डरा दिया, तो कुछ ने इसे उनकी भावनाओं को बयां करने का खूबसूरत अंदाज बताया। एक फैन ने लिखा, “मिनी हार्ट अटैक दिला दिया।” विराट कोहली का यह अंदाज हमेशा उनके फैंस के दिलों में खास जगह रखता है। विराट और WROGN के बीच का रिश्ता एक मिसाल बन चुका है। इस पोस्ट ने न सिर्फ फैंस को भावुक कर दिया, बल्कि ये भी दिखाया कि विराट के शब्द और उनका व्यक्तित्व लोगों को जोड़ने और प्रभावित करने की ताकत रखते हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
32 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines