---विज्ञापन---

खेल angle-right

Virat Kohli की पोस्ट देख घबराए फैंस, क्या है ‘किंग कोहली’ का इशारा?

Virat Kohli: विराट कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसने उनके फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। इस पोस्ट में कोहली ने एक स्पेशल नोट लिखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके शब्दों ने फैंस के बीच उत्सुकता और चर्चाओं को और बढ़ा दिया है।

---विज्ञापन---

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार यानी आज 20 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। जैसे ही उन्होंने यह नोट एक्स पर शेयर किया, प्रशंसकों में हलचल मच गई और उनके मन में कई सवाल उठने लगे। पोस्ट की शुरुआती पंक्तियों ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या कोहली कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं, जैसे कि क्रिकेट से रिटायरमेंट। हालांकि, पोस्ट को ध्यान से पढ़ने पर यह साफ हुआ कि यह नोट विराट कोहली ने अपनी कंपनी WROGN  के साथ दस साल के सफर को लेकर था। कोहली ने इस पोस्ट के जरिए अपनी इस यात्रा को बेहद अनोखे अंदाज में याद किया।

---विज्ञापन---

विराट ने क्या लिखा पोस्ट में

विराट ने अपनी कंपनी WROGN के साथ साझेदारी को खास बताते हुए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि यह सफर हमेशा से अलग और खास रहा है। विराट ने लिखा, “हम कभी भी उस तरह नहीं रहे, जैसे लोग हमें समझते थे। हम दो ऐसे लोग हैं, जो एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। दस साल की मुश्किलें और महामारी ने हमें गिराया नहीं, बल्कि हमें ये याद दिलाया कि हमारा अलग होना ही हमारी ताकत है।” महामारी जैसे मुश्किल समय में भी उनकी और कंपनी की साझेदारी मजबूत रही। विराट ने कहा कि उनके और WROGN की सबसे बड़ी खासियत उनका अलग सोच और तरीका है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। आखिर में उन्होंने इस सफर के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया और इसे बहुत स्पेशल बताया।

---विज्ञापन---

फैंस का क्या रिएक्शन आया

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस में हलचल मच गई। कुछ फैंस ने कहा कि विराट ने उन्हें डरा दिया, तो कुछ ने इसे उनकी भावनाओं को बयां करने का खूबसूरत अंदाज बताया। एक फैन ने लिखा, “मिनी हार्ट अटैक दिला दिया।” विराट कोहली का यह अंदाज हमेशा उनके फैंस के दिलों में खास जगह रखता है। विराट और WROGN के बीच का रिश्ता एक मिसाल बन चुका है। इस पोस्ट ने न सिर्फ फैंस को भावुक कर दिया, बल्कि ये भी दिखाया कि विराट के शब्द और उनका व्यक्तित्व लोगों को जोड़ने और प्रभावित करने की ताकत रखते हैं।

First published on: Nov 20, 2024 02:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola