Virat Kohli Picks Best T20 Opener: आईपीएल 2026 के आगाज होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं, सीजन के शुरू होने से पहले आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बताया है कि टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज कौन है? आरसीबी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
विराट कोहली ने बताया कौन हैं T20 का बेस्ट ओपनर?
दरअसल, RCB फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली ‘This or That’ गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कोहली से सवाल किया जाता है कि T20 का बेस्ट ओपनर कौन हैं और उन्हें दो खिलाड़ियों में से एक चुनना है. वीडियो की शुरुआत में कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट और सुनील नरेन के बीच गिलक्रिस्ट को चुना. इसके बाद गिलक्रिस्ट और ट्रैविस हेड की तुलना हुई, जिसमें उन्होंने T20 फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए हेड को चुना.
हालांकि, इसके बाद जब वीरेंद्र सहवाग का नाम आया तो उन्होंने हेड की जगह सहवाग को चुना. उसके बाद सहवाग की तुलना क्विंटन डिकॉक, शेन वॉटसन, शिखर धवन, ब्रैंडन मैक्कुलम, सचिन तेंदुलकर और फाफ डुप्लेसी जैसे बैटर से की जाती है, लेकिन वह सहवाग को चुनते हैं. अंत में मुकाबला रोहित शर्मा और क्रिस गेल के बीच आया. कुछ सोचने के बाद कोहली ने क्रिस गेल को T20 का सर्वश्रेष्ठ ओपनर बताया.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में आरसीबी के पास है CSK और MI के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका, करना होगा ये बड़ा कारनामा
T20 क्रिकेट में गेल का दबदबा
क्रिस गेल को T20 क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है. गेल ने सभी T20 फॉर्मेट में 455 पारियों में 14562 रन बनाए हैं. IPL में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने 142 मैचों में 4965 रन बनाए हैं. गेल के नाम IPL इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 175* रन की नाबाद पारी खेली थी.
वहीं, रोहित शर्मा का भी T20 रिकॉर्ड शानदार है. T20I में उन्होंने 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए हैं, जबकि IPL में 272 मैचों की 267 पारियों में उनके नाम 7046 रन दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी, CSK के 3 चैंपियंस का नाम लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
16 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
21 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
46 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines