न अनुष्का, न वामिका और अकाय, विराट के मोबाइल फोन की स्क्रीन पर लगी ये खास तस्वीर

Virat Kohli Phone Wallpaper: विराट कोहली विक्ट्री परेड के बाद लंदन के लिए रवाना हुए। इस दौरान किंग कोहली को एयर पोर्ट पर देखा गया। अब विराट कोहली के मोबाइल की स्क्रीन की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli Phone Wallpaper: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में विराट कोहली ने जमकर धूम मचाई। हर किसी की नजरे किंग कोहली पर टिकी हुई थी। विक्ट्री परेड के दौरान कोहली ने जोर-जोर से वंदे मातरम गाया, इस दौरान विराट की एनर्जी देखकर लगा मानो कोई 18 साल का युवा लड़का हो।

विज्ञापन

विक्ट्री परेड और टीम इंडिया के सम्मान समारोह के बाद विराट कोहली को एयरपोर्ट पर देखा गया, कोहली को अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जाना था। एयरपोर्ट से विराट कोहली के मोबाइल फोन की स्क्रीन की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल है। कोहली के मोबाइल फोन की स्क्रीन पर न तो अनुष्का, न वामिका और अकाय बल्कि किसी खास की तस्वीर लगी है।

विज्ञापन

विराट की फोन स्क्रीन पर खास तस्वीर

विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। जब-जब कोहली एयरपोर्ट पर दिखते हैं तो उनकी तस्वीरें, उनका लुक और हेयर स्टाइल काफी वायरल होते हैं। इस बार जब कोहली को मुंबई एयर पोर्ट पर देखा गया तो उनके मोबाइल फोन की स्क्रीन की एक तस्वीर काफी चर्चा का विषय का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली के मोबाइल फोन की स्क्रीन पर नीम करोली बाबा की तस्वीर लगी है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। अक्सर देखा गया है जब-जब विराट कोहली क्रिकेट से ब्रेक लेते हैं तो वे अपने परिवार के साथ तीर्थस्थानों पर काफी जाते हैं। कोहली नीम करोली बाबा के दरबार और वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी जा चुके हैं।

विज्ञापन

लंदन परिवार से मिलने गए किंग कोहली

मुंबई में विक्ट्री परेड को खत्म करने के बाद विराट कोहली लंदन के लिए रवाना हो गए। लंदन में अनुष्का शर्मा, वामिका और अकाय से मिलने ही विराट कोहली गए हैं। विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान विश्व कप फाइनल के बाद कर दिया था। जिसके बाद अब कोहली क्रिकेट से ब्रेक पर है। फैंस को कोहली अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट में ही खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ