Ranji Trophy 2024-25: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करने वाले हैं। वहीं इस सीरीज से शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद बीसीसीआई खिलाड़ियों को प्रति थोड़ा सख्त है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी कह चुके हैं सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। वहीं रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज के लिए दिल्ली की संभावित टीम में विराट कोहली और ऋषभ पंत का नाम भी है। हालांकि कोहली ने अभी रणजी में खेलने के लिए डीडीसीए को कोई जानकारी नहीं दी है।
क्या रणजी नहीं खेलेंगे विराट?
विराट कोहली ने अभी तक दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए खुद को उपलब्ध नहीं कराया है। वहीं विराट ने दिल्ली के कॉल का जवाब नहीं दिया है। दिल्ली ने 23 और 30 जनवरी को सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ होने वाले बाकी दो रणजी मैचों के लिए संभावित टीम की घोषणा की है, जिसमें कोहली का नाम भी शामिल है। रणजी ट्रॉफी कैंप चल रहा है, लेकिन कोहली जल्द ही कैंप में शामिल होंगे या नहीं यह रहस्य बना हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कोहली का खराब प्रदर्शन रहा था, जिसके बाद से लगातार कोहली को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह मिल रही है। अब देखने वाली बात होगी कि अगर कोहली रणजी मैच नहीं खेलते तो बीसीसीआई क्या एक्शन लेगा? विराट कोहली ने अपना आखिरी रणजी मुकाबला साल 2012 में खेला था। विराट कोहली को लेकर डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने कहा “उन्होंने अपनी उपलब्धता के बारे में हमें कुछ नहीं बताया है।”
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: दिल्ली की टीम में कोहली-पंत का नाम, सामने आई प्लेयर्स की पूरी लिस्ट
ऋषभ पंत खेलेंगे रणजी
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) सचिव अशोक शर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स से पुष्टि करते हुए बताया कि ऋषभ पंत 23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच के लिए राजकोट जाएंगे। ऋषभ पंत ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मैच दिसंबर 2017 में विदर्भ के खिलाफ 2017-18 के फाइनल में खेला था। दिल्ली फिलहाल एलीट ग्रुप डी में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy में खेलेगा ये तूफानी बल्लेबाज, सरफराज खान को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
43 secs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
17 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
40 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines