Virat Kohli: भारतीय टीम आज 16 घंटों को सफर तय करके बारबाडोस से सीधे नई दिल्ली पहुंची। जिसके बाद भारतीय टीम का फैंस ने भव्य स्वागत किया। एयर पोर्ट से निकलकर टीम इंडिया सीधे होटल पहुंची। विराट कोहली भी टीम इंडिया के साथ होटल पहुंचे थे, जहां विराट कोहली का परिवार पहले से ही उनका इंतजार कर रहा था।
विराट के बड़े भाई पहले से ही होटल में अपने छोटे भाई का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद विराट ने अपने परिवार से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस दौरान विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा होटल नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन विराट की परिवार के साथ वायरल हो रही तस्वीरों पर अनुष्का ने रिएक्शन दिया है।
दूर रहकर अनुष्का ने भेजा प्यार
विराट कोहली ने होटल में अपने भाई-बहन, भतीजे और भतीजी के साथ बातचीत की। इसके अलावा विराट ने अपने परिवार के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। जिनको विराट की बहन भावना कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों पर अब अनुष्का शर्मा ने दिल वाला इमोजी भेजा है। दरअसल अनुष्का वहां मौजूद नहीं थी लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें:- Team India की वीडियो और तस्वीरों से भरा सोशल मीडिया, PM Modi के साथ खास मुलाकात
मुंबई में होगा टीम इंडिया का रोड शो
टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। रोहित शर्मा की कप्तान में टीम इंडिया पहली बार विश्व कप की चैंपियन बनी। ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया बारबाडोस में खराब मौसम और तूफान के चलते पिछले 4 दिनों से फंसी हुई थी, जिसके बाद भारत ने टीम को वहां से निकालने के लिए स्पेशल विमान भेजा था। जिसके बाद टीम आज सुबह 6 बजे दिल्ली एयर पोर्ट पहुंची थी। अब टीम इंडिया मुंबई में मेगा रोड शो करने वाली है। इस रोड शो की शुरुआत शाम 5 बजे होगी और करीब 2 घंटे तक ये चलने वाला है।
ये भी पढ़ें:- इंडियन क्रिकेट टीम से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें क्या हुई बातचीत
ये भी पढ़ें:- इस खास बस में सवार होकर निकलेंगे चैंपियंस, मुंबई में होगा खिलाड़ियों का स्वैग से स्वागत
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
26 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
37 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
41 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines