Virat Kohli: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया। रोहित शर्मा अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। रोहित के संन्यास के बाद विराट कोहली के भी संन्यास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्योंकि रोहित की तरह विराट का भी हालिया टेस्ट फॉर्म खराब रहा हैं। विराट के साथी खिलाडी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट से थकने की बात कर रहे थे।
विराट कोहली ने दिया था बड़ा हिंट
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के लगभग खिलाड़ियों ने निराश किया था। विराट कोहली ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक जमाया था। इसके बाद उनका बल्ला 8 पारियों में फ्लॉप रहा। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने विराट कोहली के बारे में दावा करते हुए बताया कि जब विराट, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्र्लिया दौरे पर थे, तब उन्होंने कई बार कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट से थक चुके हैं। हालांकि विराट की इस बात को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उस वक्त गंभीरता से नहीं लिया। क्योंकि कोहली और टीम इंडिया की हालत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब थी। कोहली इस दौरे पर 5 मैच की 9 पारियों में केवल 190 रन बनाए थे।
विराट ने बनाया मन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई से संपर्क भी किया है। हालांकि विराट कोहली के इस फैसले के बाद बीसीसीआई ने उन्हें अच्छे से सोचने समझने के लिए वक्त दिया है। बीसीसीआई के अलावा टीम मैनेजमेंट विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना करना चाहते हैं। क्योंकि वह टीम इंडिया की सबसे अहम कड़ी में से एक हैं। विराट ने टेस्ट प्रारूप में इंग्लैंड की धरती पर खूब रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
T20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
28 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: भारत को लगा 9वां झटका, तिलक वर्मा भी लौटे पवेलियन
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
6 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines