हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: क्या Virat Kohli फिर से बनेंगे RCB के कप्तान? सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2025 Virat Kohli: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी के कप्तान को लेकर कई सारी रिपोर्ट सामने निकलकर आ रही है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली फिर से आरसीबी के कप्तान बन सकते हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli

IPL 2025 Virat Kohli: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 31 अक्टूबर को सभी टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करने वाली है। जिसके बाद इस साल के आखिर में मेगा ऑक्शन देखने को मिल सकता है। इस बार कई बड़े खिलाड़ियों की टीमें बदलती हुई दिख सकती है, तो वहीं कई टीमों के कप्तान ही बदल जा सकते हैं।

वहीं अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का कप्तान भी बदल सकता है। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है कि विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी के कप्तान बन सकते हैं। वैसे कई सालों से फाफ डु प्लेसिस आरसीबी की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या विराट कोहली फिर से बनेंगे RCB के कप्तान?

विज्ञापन

View Results

विराट कोहली बनेंगे RCB के कप्तान!

ईएसपीएन के मुताबिक विराट कोहली ने फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट के सामने इसको लेकर अपने दिल की बात रखी है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता है और न ही इसको लेकर आरसीबी की तरफ कोई ऑफिशियल जानकारी सामने आई है। विराट कोहली ने लंबे समय तक आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी की है। कोहली 9 साल तक आरसीबी के कप्तान रहे। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम खिताब नहीं जीत पाई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: CSK ने दिया बड़ा हिंट! ये खिलाड़ी होने वाले हैं रिटेन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: तीसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकता है गंभीर का ‘चहेता’, बल्ले और गेंद से मचा रहा ‘तोड़फोड़’

विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस नहीं होंगे रिटेन!

विराट कोहली ने साल 2021 में आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी का नया कप्तान बनाया गया था। फाफ तीन साल से आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार आरसीबी फाफ को रिलीज कर सकती है। जिसके बाद आरसीबी को नए कप्तान की जरुरत होगी। ऐसे में हो सकता है कि विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी करते दिखें।

ये भी पढ़ें:- इन पांच प्लेयर्स को रिटेन करने का मन बना चुकी है गुजरात टाइटंस, लिस्ट में चार भारतीय नाम शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola