विराट कोहली का इकलौता छक्का बना "खास", टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास

IND vs NZ 1st Test: विराट कोहली का सिर्फ एक छक्का ही क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया है। जी हां, आपने बिलकुल सही सुना! कोहली का ये इकलौता छक्का इतना खास क्यों था कि इसने टीम इंडिया के लिए एक नया इतिहास रच दिया? आइए जानते हैं…

Virat Kohli

Virat Kohli

IND vs NZ 1st Test: भारत ने टेस्ट क्रिकेट में एक साल में 105* छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान हासिल हुई। विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड का 100वां छक्का जड़ते हुए अपने 9000 रन भी पूरे किए। इससे पहले, भारत ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 89 छक्के लगाकर इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ा था। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड ने भारतीय टीम की आक्रामक बल्लेबाजी शैली को और मजबूती दी है। यह क्रिकेट के इतिहास में एक खास उपलब्धि मानी जा रही है। आइए जानते हैं कि इससे पहले कौन-कौन सी टीमों ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के ठोके हैं।

विज्ञापन

england

विज्ञापन

इंग्लैंड (2022)

इंग्लैंड ने 2022 में 89 छक्के मारे थे। यह आंकड़ा इंग्लिश बल्लेबाजों के तेज और आक्रामक खेलने के तरीके को दर्शाता है। इंग्लैंड की टीम ने अपने खेल में नई रणनीतियों को अपनाते हुए तेज खेलना चालू किया, जिससे उन्हें कई मैचों में सफलता मिली।

India

विज्ञापन

भारत (2021)

भारत ने 2021 में 87 छक्के लगाए थे। इस साल भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी रणनीतियों में काफी बदलाव किए। उनकी यह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी दर्शाती है कि भारतीय क्रिकेट का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है।

new zealand

विज्ञापन

न्यूजीलैंड (2014)

2014 में न्यूजीलैंड ने 81 छक्के लगाकर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड की टीम में हर खिलाड़ी अपना अलग रोल प्ले करता है, जिससे वे विरोधी टीमों को चुनौती दे पाते हैं। उनके बल्लेबाजों की मेहनत और समझदारी से यह संभव हो पाया।

new zealand

विज्ञापन

न्यूजीलैंड (2013)

2013 में न्यूजीलैंड ने 71 छक्के लगाए थे। यह टीम में खिलाड़ियों के आक्रामक खेल और लगातार अच्छे प्रदर्शन को दिखाता है। इस साल भी उन्होंने अपनी क्षमता साबित की और टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ