Virat Kohli: टी20 विश्व कप 2024 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। 2 जून से ICC के इस मेगा इवेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट के पहले दिन 2 मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। इस दिन मैन इन ब्लू का सामना आयरलैंड से होगा। 9 जून को विश्व कप में हाई वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा। इस दिन रोहित शर्मा की सेना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टकराएगी। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
विराट ने ठोके हैं 308 रन
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर आग उगलता है। विराट कोहली पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में अब तक 5 मैच खेले हैं। इस दौरान 5 पारियों में किंग कोहली ने 308 की औसत और 132.75 की स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए। मैन इन ग्रीन के विरुद्ध टी20 विश्व कप में विराट ने 4 फिफ्टी लगाई हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 82* रन रहा है।
गौतम गंभीर ने बनाए 75 रन
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने अन्य भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस सूची में दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर हैं। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 3 मुकाबलों में 75 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 6 मैच की 5 पारियों में 68 रन बनाए हैं। फेहरिस्त में चौथे पर युवराज सिंह (59), 5वें पर रॉबिन उथप्पा (58) हैं।
T20 WC में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
विराट कोहली: 308 रन
गौतम गंभीर: 75 रन
रोहित शर्मा: 68 रन
युवराज सिंह: 59 रन
रॉबिन उथप्पा: 58 रन
T20 WC में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली: 308 रन
शाकिब अल हसन: 220 रन
माइकल हसी: 168 रन
शेन वॉटसन: 153 रन
केविन पीटरसन: 131 रन
ये भी पढ़ें: Stephen Fleming: स्टीफन फ्लेमिंग हो सकते टीम इंडिया के नए हेड कोच, BCCI कर रही विचार
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट खेलेगी महिला टीम इंडिया, शेड्यूल का हुआ ऐलान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines