हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रणजी में कोहली को देखने के 'विराट' क्रेज में कई फैंस घायल, अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भीड़

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू बल्लेबाज विराट कोहली आज 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे गए हैं। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस आ रहे हैं।

विज्ञापन

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री का इंतजार कर रहे थे। उन्हें मैदान पर देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में मैदान पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में भगदड़ मच गई।

लोगों ने की धक्का-मुक्की

विराट कोहली की एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। इस दौरान स्टेडियम में अंदर जाने के लिए लोग को धक्का-मुक्की कर रहे थे, जिस वजह से कुछ लोग चोटिल भी हो गए। इस दौरान पुलिस की एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्टेडियम में प्रवेश के लिए शुरुआत में केवल एक गेट खोला गया था, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बाद में बाकी गेट खोल दिए गए थे। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

विज्ञापन

फ्री में है स्टेडियम में एंट्री

इस मुकाबले को लेकर दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बड़ा फैसला किया था। एसोसिएशन ने फैंस की एंट्री फ्री कर दी है। हालांकि स्टेडियम में एंट्री के लिए फैंस को आधार कार्ड लेकर आना होगा। इसके साथ फोटो कॉपी भी लेकर भी आना होगा, ताकि वैरिफिकेशन किया जा सकेगा। फैंस के लिए गौतम गंभीर स्टैंड को ओपन किया गया है।

दिल्ली ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

विज्ञापन

इससे पहले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली के कप्तान बडोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। विराट कोहली करीब 13 साल के बाद घरेलू क्रिकेट में खेल्ये हुए नजर आ रहे हैं। इस मैच में विराट कोहली नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

दोनों टीमें:

विज्ञापन

रेलवे: अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा (कप्तान), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, राहुल शर्मा, हिमांशु सांगवान, अयान चौधरी, कुणाल यादव।

दिल्ली: अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बडोनी (कप्तान), प्रणव राजुवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola