हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranji Trophy: बचपन के किस दोस्त को विराट कोहली ने लगाया गले? तस्वीरों में देखें याराना

Virat Kohli: रणजी ट्रॉफी मैच से पहले विराट कोहली अपने बचपन के दोस्त शाहवेज से मिले, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली लंबे अरसे बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं। लगभग 12 साल पहले विराट ने अपना आखिरी रणजी मैच खेला था। 30 जनवरी को दिल्ली बनाम रेलवे के बीच मुकाबला होगा। ऐसे में उन्होंने मैच के दो दिन पहले अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली क्रिकेट टीम के साथ अभ्यास किया। विराट कोहली से मिलने के लिए उनके पुराने दोस्त भी मैदान पर पहुंचे, जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं।

शाहवेज से मिले विराट

38 साल के शाहवेज, विराट कोहली के पुराने दोस्त हैं। उन्होंने विराट के साथ जूनियर क्रिकेट खेला है। हालांकि शाहवेज को कभी भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। लेकिन जब विराट रणजी खेलने के लिए दिल्ली पहुंचे तब उनके बचपन के दोस्त शाहवेज भी अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंच गए।

विज्ञापन

शाहवेज ने इस दौरान अपने बेटे कबीर को भी विराट कोहली से मिलवाया। शाहवेज के बेटे से मिलकर विराट कोहली काफी खुश हुए। उन्होंने बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया। उन्होंने कबीर को दिए ऑटोग्राफ में लिखा कि डियर कबीर, अपना गेम एंजॉय करो। इसके अलावा विराट और शाहवेज की काफी देरी तक बातचीत हुई। दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आए।

विराट ने शाहवेज के बच्चे की खूब तारीफ की। कबीर भी क्रिकेट खेलते हैं। उनका सपना भी विराट कोहली की तरह भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

विज्ञापन

कबीर को इस दौरान विराट कोहली ने कुछ टिप्स भी दिए। विराट ने कबीर को इस दौरान अच्छी डाइट और रनिंग करने की हिदायत दी। कबीर ने बताया कि वह विराट कोहली से पहली बार मिले हैं।

बता दें कि विराट कोहली ने अपना आखिरी रणजी मैच साल 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। हालांकि यूपी ने दिल्ली को उस मैच में 6 विकेट से हराया था। ये मैच गाजियाबाद में खेला गया था। दिल्ली की टीम में उस वक्त वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे। जबकि यूपी की टीम से सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ प्रतिनिधित्व कर रहे थे। विराट ने उस मैच में 14 और 43 रन बनाए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘अभी तीन मैच खेलने हैं…’ कमबैक को लेकर इंग्लिश गेंदबाज का बड़ा बयान

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola