269 signing off, विराट कोहली की रिटायरमेंट पोस्ट में क्या है इस खास नंबर का मतलब?

Virat Kohli Retirement: रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है, जिसके आखिर में उन्होंने 269 नंबर का जिक्र किया है।

Virat Kohli Retirement

Virat Kohli Retirement

Virat Kohli Test Retirement: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की सूचना अपने फैंस को दी। कोहली ने बीते हफ्ते ही संन्यास का इरादा जताया था, लेकिन अब उन्होंने उस पर फाइनल मुहर लगा दी है। विराट ने इस पोस्ट के आखिर में 269 signing off लिखा, जो कि उनका टेस्ट कैप नंबर है।

विज्ञापन

विराट इंस्टाग्राम पर टेस्ट जर्सी में अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए निजी तौर पर काफी खास रहा है। चुपचाप पिसना, लंबे दिन, छोटे-छोटे मोमेंट जिनको कोई नहीं देखता है, लेकिन वह हमेशा आपके साथ रहते हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

यह आसान नहीं है- विराट

कोहली ने आगे लिखा, ‘मैं इस फॉर्मेट से खुद को दूर कर रहा हूं और यह मेरे लिए आसान नहीं है। हालांकि, इस समय यह सही लग रहा है। मैंने अपना सबकुछ इस फॉर्मेट को दिया, जो भी मेरे पास था और बदले में इस फॉर्मेट से मुझे बहुत कुछ मिला, जिसकी शायद मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। मैं इस फॉर्मेट से अलविदा ले रहा हूं, लेकिन मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। इसके साथ ही उन सभी लोगों का भी शुक्रिया, जो इस रास्ते में मेरे साथ चले। मैं हमेशा ही अपने टेस्ट करियर की तरफ मुड़कर स्माइल के साथ देखूंगा। #269, साइनिंग ऑफ।’

टेस्ट में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जहां उन्होंने 123 मैचों में 9230 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 46.85 का रहा। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 30 शतक और 31 फिफ्टी निकलीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ