हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बल्ले से हुए फ्लॉप, फिर भी विराट कोहली को मिला DDCA से खास सम्मान

Virat Kohli: विराट कोहली को दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की ओर से खास सम्मान मिला है, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली लगभग 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए 30 जनवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में उतरे। दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जा रहे मुकाबले में विराट का पहली पारी में बल्ली नहीं चला। उन्हें देखने आए हजारों दर्शक मायूस होकर लौट गए। हालांकि इसके बाद विराट कोहली को दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ(DDCA) ने बड़ा सम्मान दिया।

विराट कोहली को मिला बड़ा सम्मान

विराट कोहली को डीडीसीए की ओर से खास सम्मान मिला। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले किंग कोहली 12 साल बाद दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद डीडीसीए ने विराट कोहली को भारत की ओर से 100 टेस्ट मैच खेलने पर सम्मान दिया। इस दौरान डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने किंग कोहली को शॉल और अवॉर्ड दिया।

ये भी पढ़ें:- रणजी ट्रॉफी में भी ढेर हुए किंग कोहली, इस ‘अनजान’ गेंदबाज ने उड़ाए डंडे

विज्ञापन

फ्लॉप रहे विराट

विराट कोहली इस मैच की पहली पारी में फ्लॉप हो गए। उन्होंने केवल 6 रनों की पारी खेली। रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। विराट बल्लेबाजी में खासा कमाल नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें:- रणजी ट्रॉफी में भी ढेर हुए किंग कोहली, इस ‘अनजान’ गेंदबाज ने उड़ाए डंडे

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola