IND vs NZ Final: फाइनल में नहीं चमका विराट कोहली का बल्ला, करोड़ों भारतीय का दिल तोड़ इस तरह हुए आउट

IND vs NZ: फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वह खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

Team India - 2025-03-09T200039.781
विज्ञापन

IND vs NZ Final:  न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। उम्मीद जताई जा रही थी कि कोहली इस मैच में बड़ी पारी खेलकर भारतीय टीम के लिए अहम योगदान प्ले करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किंग कोहली महज 2 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने भारतीय टीम को मझदार में छोड़ दिया।

विज्ञापन

किंग कोहली कैसे हुआ आउट?

बड़े मैच में अकसर भारत की आन बान और शान कहे जाने वाले किंग कोहली चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। वह 2 गेंदों में 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने। विराट कोहली ने 19.1 ओवर में टीम का साथ छोड़ दिया। कोहली, माइकल ब्रेसवेल की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में सिंगल लेने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने क्रॉस बैट से शॉट खेला और गेंद का इंतजार भी नहीं किया। इस वजह से गेंद कोहली के बल्ले को मिस करते हुए पैड पर लग गई। अंपायर ने उन्हें एल्बीडब्लू आउट करार दिया। हालांकि किंग कोहली ने अंपायर के फैसले को चैंलेज करते हुए डीआरएस लिया। लेकिन थर्ड अंपायर ने किंग कोहली को पवेलियन जाने का निर्देश दिया। इस तरह किंग कोहली फाइनल में अपना जलवा नहीं दिखा सके।

252 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है भारतीय टीम

न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में 53 रन बनाए थे, जबकि डेरिल मिचेल ने 63 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ