Virat Kohli vs Matheesha Pathirana: विराट कोहली की पुरानी आदत है कि वो हर वार का पलटवार जरूर करते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भी देखे को मिला। जहां किंग कोहली ने गेंदबाज द्वारा बाउंसर से किए गए हमले का जवाब अगली ही गेंद पर सिक्स के साथ दिया। हालांकि, कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। विराट की यह पारी काफी धीमी रही और वह 30 गेंदों में 31 रन बनाने के बाद नूर अहमद की गेंद पर चलते बने।
कोहली ने किया हिसाब चुकता
दरअसल, पारी का 11वां ओवर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से फेंकने मथीशा पथिराना आए। पथिराना ने ओवर की पहली ही गेंद बाउंसर फेंकी, जो किंग कोहली के सीधे हेलमेट पर आकर लगी। हेलमेट पर गेंद लगने के बाद फिजियो को मैदान पर विराट का हाल जानने के लिए आना पड़ा। पथिराना की इस बाउंसर ने मानो कोहली का खून खौला दिया। पथिराना के हाथ से निकली अगली बॉल फिर बाउंसर आई, लेकिन इस बार कोहली ने जबरदस्त पुल शॉट लगाते हुए गेंद को डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया। वहीं, अगली बॉल पर कोहली ने जोरदार चौका भी जमाया। शॉट लगाने के बाद विराट फुल एग्रेशन में नजर आए और वह गेंदबाज की तरफ किसी शिकारी की तरह देखते हुए नजर आए।
कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके विराट
विराट कोहली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कोहली शुरुआत से ही चेपॉक के मैदान पर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए और टाइमिंग के लिए जूझते हुए नजर आए। 30 गेंद खेलने के बाद किंग कोहली सिर्फ 31 रन ही बना सके और नूर अहमद की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर आसान सा कैच देकर पवेलियन लौटे। विराट ने अपनी इस पारी के दौरान सिर्फ 2 चौके और एक सिक्स लगाया। और उनका स्ट्राइक रेट महज 103 का रहा। फिल सॉल्ट भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 14 गेंदों पर 27 रन जड़े और वह अश्विन का शिकार बने।
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
29 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines