Virat Kohli Gautam Gambhir Fight Amit Mishra: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले संस्करण के दौरान विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच लड़ाई चर्चा का विषय बन गई थी। लड़ाई की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के प्लेयर नवीन उल हक से हुई थी। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों में हाथ मिलाने के दौरान बहस हुई। उसके बाद गौतम गंभीर भी इस लड़ाई में कूद गए। उस दौरान नवीन के साथ LSG के लिए खेल रहे अमित मिश्रा मैदान पर मौजूद थे। मिश्रा ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की थी, लेकिन बहस लगातार बढ़ती गई। हालांकि गौतम गंभीर, नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच बाद में सब नॉर्मल हो गया था। अब गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच भी बन चुके हैं, लेकिन इस लड़ाई के पीछे की पूरी कहानी क्या है, इसका खुलासा खुद अमित मिश्रा ने किया है।
गंभीर ने किया था चुप रहने का इशारा
LSG प्लेयर अमित मिश्रा ने शुभांकर मिश्रा के साथ इंटरव्यू में बताया कि बेंगलुरु में एलएसजी और आरसीबी के मैच के दौरान ये सब शुरू हुआ था। जहां गौतम गंभीर ने शोर मचा रहे आरसीबी फैंस के सामने मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया। मिश्रा के मुताबिक, हम सबको लगा कि मैच के बाद ही ये सब खत्म हो गया, लेकिन शायद विराट कोहली को ये सब पसंद नहीं आया।
गाली देना शुरू कर दिया
फिर जब एक बार फिर LSG vs RCB मैच हुआ तो विराट कोहली ने एलएसजी के खिलाड़ियों को गाली देना शुरू कर दिया। हालांकि काइल मेयर्स से कोई शिकायत नहीं थी, लेकिन उसे भी गाली देना शुरू कर दिया। जब नवीन उल हक गाली दे रहा था तो वह उसे भी गाली दे रहा था। मुझे लगता है कि कुछ चीजों को अवॉइड किया जा सकता था, लेकिन कोहली ने ऐसा नहीं किया। जब मैं नवीन के साथ बल्लेबाजी कर रहा था तो उसने मेरे साथ भी बहस करना शुरू कर दिया। मैंने कोहली से पूछा- तुम किससे बात कर रहे हो। नवीन एक युवा खिलाड़ी है और तुम्हारे कद के आसपास भी नहीं है। इस पर उसने मुझसे कहा कि ये बात उसे समझाओ। फिर मैच के बाद भी ये मामला शांत नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: Video: विक्रम राठौड़ ने इस युवा बल्लेबाज को बताया टेस्ट टीम का दावेदार, T20 में बना रहा है 176 के स्ट्राइक रेट से रन
गंभीर ने दिया दखल
कोहली ने हाथ मिलाने के दौरान फिर से गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद गंभीर ने मामले में दखल देते हुए कहा कि मैच खत्म होने के बावजूद गाली देने का क्या मतलब है। मैंने गंभीर को वहां से हटा दिया था। मिश्रा का कहना है कि भले ही दोनों के बीच सबकुछ खत्म हो गया हो, लेकिन अब मुझे नहीं लगता कि नवीन उल हक विराट कोहली का कभी सम्मान करेंगे।
ये भी पढ़ें: Video: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या गंभीर ने रोहित-विराट को दिया आदेश!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines