Virat Kohli Gabba: पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में जब विराट कोहली के बल्ले से शतकीय पारी निकली थी, तो हर भारतीय क्रिकेट फैन का चेहरा खिल उठा था। हर किसी को लगा था कि कोहली ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आते ही अपने ‘विराट’ रूप में लौट आए हैं। हालांकि, एडिलेड में कोहली ने एक बार फिर तमाम फैन्स को मायूस कर दिया। कोहली पिंक बॉल टेस्ट की दोनों ही पारियों में लगभग एक ही तरह से आउट होकर पवेलियन लौटे। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों के आगे टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया। गाबा में सबकुछ दांव पर है और यह बात खुद कोहली भी अच्छे से जानते हैं। यही वजह है कि ब्रिस्बेन के नेट्स में विराट ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से निपटने के लिए स्पेशल तैयारी करने में जुटे हुए हैं।
कोहली की स्पेशल तैयारी
विराट कोहली गाबा में रंग जमाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। विराट को नेट्स सेशन में दो बल्लों के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। किंग कोहली बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान अपने फुटवर्क पर काफी काम करते हुए नजर आए। खास बात यह रही कि कोहली का पिछला पैर नेट्स सेशन में लगातार चलता हुआ दिखाई दिया, जो अब तक सीरीज में एक जगह जमा हुआ नजर आया था। कोहली शॉर्ट बॉल और फुल लेंथ की गेंदों के खिलाफ सहज लगे, लेकिन गुड लेंथ की लाइन पर पड़ रही गेंदों के खिलाफ विराट थोड़ी दिक्कत में जरूर दिखाई दिए। हालांकि, विराट ने नेट्स में कई घंटे प्रैक्टिस की और अपने हर कमजोर पक्ष पर काम करते हुए दिखाई दिए। कोहली इस बात को अच्छे से जानते और समझाते हैं कि यह टेस्ट सीरीज उनके आगे के करियर की राह तय करने वाली है।
गाबा में कैसा कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली बल्ला थामकर गाबा के मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही बार मैदान पर उतरे हैं। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। कोहली पहली पारी में सिर्फ 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे, तो दूसरी इनिंग में उनके बल्ले से महज एक रन निकला था। विराट की निगाहें अब इस ग्राउंड पर अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने पर भी होंगी। एडिलेड टेस्ट में कोहली बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। पहली इनिंग में उनके बल्ले से सिर्फ 7 रन आए थे, जबकि दूसरी पारी में विराट ने 11 रन बनाकर चलते बने थे। हालांकि, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में कोहली ने जबरदस्त शतक ठोका था।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
11 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
40 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines