Manoj Tiwary On Virat Kohli Retirement: टीम इंडिया जल्द ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी. इस दौरे पर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की भी वापसी होने वाली है. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से विराट कोहली क्रिकेट मैदान और लाइमलाइट से दूर बने हुए हैं. इस साल मई में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था. वहीं अब विराट के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है.
विराट क्यों लिया टेस्ट से संन्यास?
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर कहा कि “विराट ने टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़ा? उन्होंने आगामी इंग्लैंड सीरीज़ के लिए मानसिक रूप से तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनके आस-पास के माहौल और हालात ने उन्हें अकेला महसूस कराया। जब एक खिलाड़ी, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, यह महसूस करने लगे कि उसकी जरूरत नहीं है या उसका सम्मान नहीं किया जाता है, तो आत्म-सम्मान और गरिमा वाला खिलाड़ी कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा।”
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: दूसरे टेस्ट से पहले सामने आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया से जुड़ेंगे रोहित-विराट?
आगे मनोज तिवारी ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि “यही कारण है कि विराट ने चुपचाप टेस्ट क्रिकेट से दूरी बना ली, हताशा से नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान के कारण और अगर चीजें इसी तरह चलती रहीं, तो मुझे ईमानदारी से लगता है कि रोहित भी भविष्य में यह कदम उठा सकते हैं, इसलिए नहीं कि वह ऐसा चाहते हैं, बल्कि इसलिए कि किसी भी महान खिलाड़ी को ऐसी जगह नहीं रहना चाहिए जहां उसका अपमान हो।”
आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे रोहित-विराट
रोहित शर्मा और विराट कोहली के आखिरी बार वनडे मैच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखा गया था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines