हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लगा झटका, नहीं बना सके इस लिस्ट में जगह

Virat Kohli: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली बेशक दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर में से एक हैं, लेकिन उनको अब एक बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli: भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी इनकम का प्रमुख सोर्स मुख्य रूप से उनके क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट, विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन है। लेकिन अब उनके फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है, जहां वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट्स की लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी में सबसे ऊपर दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम है, जिन्होंने एक अनुमान के मुताबिक कुल 260 मिलियन डॉलर कमाए हैं। उनकी इनकम सऊदी अरब में अल नासर एफसी के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट के साथ-साथ आकर्षक विज्ञापन और उनके अपने ब्रांड वेंचर से आती है।

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: भारत-ऑस्ट्रेलिया नहीं, ये टीम उड़ाएगी सभी के होश, रहना होगा सावधान

विज्ञापन

एक हजार करोड़ से ज्यादा है विराट की संपत्ति

बता दें कि विराट की कुल संपत्ति 1050 करोड़ रुपये है। कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और सचिन तेंदुलकर के बाद क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। उन्होंने भारत को कई मैचों में जीत दिलाई हैं, जिसमें 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप, 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी-20 वर्ल्ड कप शामिल हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 25,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

कोहली के इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोहली की अपार लोकप्रियता भी उनकी इनकम में योगदान देती है। उनके इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जो कि भारत में सबसे ज्यादा हैं। विराट के पास भारत में कई आलीशान संपत्तियां हैं, जिनमें घर और अपार्टमेंट शामिल हैं। कोहली के पास मुंबई के वर्ली इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने 2016 में लगभग 34 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा उनका गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 इलाके में भी एक घर है, जिसे उन्होंने 2015 में लगभग 80 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL 2025: क्या बदल गई टूर्नामेंट की तारीख? सामने आया बड़ा अपडेट

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola