Robin Uthappa To Virat Kohli: विराट कोहली पर इन दिनों उनकी खराब फॉर्म को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी विराट का प्रदर्शन काफी खराब रहा। अब विराट इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने विराट के ऊपर युवराज सिंह को टीम से बाहर करने का आरोप लगाया है।
उथप्पा का बड़ा खुलासा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर को समय से पहले खत्म करने के लिए विराट कोहली को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व विकेटकीपर ने विराट कोहली पर युवराज सिंह की मदद न करने और उन्हें टीम से बाहर करने का आरोप लगाया है, जिसके कारण युवराज को भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर होना पड़ा।
लल्लनटॉप को दिए गए एक इंटरव्यू में रॉबिन उथप्पा ने बताया “युवी पा का उदाहरण लीजिए। उन्होंने कैंसर को मात दी और अब वे अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने हमें विश्व कप जिताया, अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर दो विश्व कप जितवाए, लेकिन हमें जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे खिलाड़ी के लिए, जब आप कप्तान बनते हैं, तो आप कहते हैं कि उसके फेफड़ों की क्षमता कम हो गई है और जब आपने उसे संघर्ष करते देखा है, तो आप उसके साथ रहे हैं। ”
ये भी पढ़ें:- ‘सच हो भी सकते हैं..’ चहल की नई इंस्टाग्राम स्टोरी से मची हलचल, क्या तलाक का दे रहे हिंट?
आगे उन्होंने कहा “इसलिए जब युवी ने दो अंक काटने का अनुरोध किया, तो उसे यह नहीं मिला। फिर उसने टेस्ट दिया क्योंकि वह टीम से बाहर था और वे उसे टीम में नहीं ले रहे थे। उसने फिटनेस टेस्ट पास किया, टीम में आया, टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन उसे पूरी तरह से बाहर कर दिया गया। उसके बाद उसे कभी भी शामिल नहीं किया गया।”
वनडे विश्व कप 2011 में निभाई थी अहम भूमिका
भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप 2011 का खिताब अपने नाम किया था। इस विश्व कप में युवराज ने बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। इसके बाद युवराज सिंह को कैंसर हो गया था, कैंसर को हराने के बाद युवराज ने मैदान पर कमबैक किया था। इसके बाद उनको टीम से अंदर-बाहर किया जाता रहा। साल 2017 में युवराज ने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था।
ये भी पढ़ें:- पंत, संजू या ईशान नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में ये विकेटकीपर हो सकता है सेलेक्टर्स की पहली पसंद
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines