Virat Kohli: आईपीएल 2025 के 52वें मैच में आरसीबी और सीएसके आमने सामने हैं। मुकाबला एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जा रहा है। विराट कोहली ने इस मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने आरसीबी की ओर से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने इस मैच में इतिहास रच दिया। वह किसी टी-20 टीम के लिए 300 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा कोहली ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। विराट कोहली ने 33 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली थी।
विराट कोहली ने रचा इतिहास
टी-20 क्रिकेट में अब किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने यह कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर के लिए किया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने आरसीबी के लिए 263 छक्के लगाए थे। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 262 छक्के दर्ज हैं। चौथे स्थान पर कायरन पोलार्ड हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 258 छक्के जड़े। वहीं, पांचवें नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 257 छक्के लगाए हैं।
टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के
301 – विराट कोहली (RCB)*
263 – क्रिस गेल (RCB)
262 – रोहित शर्मा (MI)
258 – कायरन पोलार्ड (MI)
257 – एमएस धोनी (CSK)
विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टी-20 क्रिकेट में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनाया, जहां उनके नाम अब 154 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इसी मैदान पर 151 छक्के लगाए थे।
दिलचस्प बात यह है कि तीसरे नंबर पर भी क्रिस गेल ही हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के मीरपुर मैदान में 138 छक्के जड़े हैं। चौथे स्थान पर इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स हैं, जिन्होंने नॉटिंघम में 135 छक्के लगाए हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर भारत के रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम वानखेड़े स्टेडियम में 122 छक्के दर्ज हैं।
टी20 में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के
154 – विराट कोहली, बेंगलुरु
151 – क्रिस गेल, बेंगलुरु
138 – क्रिस गेल, मीरपुर
135 – एलेक्स हेल्स, नॉटिंघम
122 – रोहित शर्मा, वानखेड़े
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
2 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
2 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
3 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
4 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
4 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
4 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines