अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अब देनी पड़ी सफाई, कहा- मैंने जानबूझकर....

Virat Kohli: विराट कोहली आईपीएल 2025 में आरसीबी की ओर से अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि आईपीएल के बीच वह सोशल मीडिया पर ट्रोल गए थे। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

IPL 2025 - 2025-05-02T204423.376

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक छोटे से इंस्टाग्राम लाइक की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, 1 मई को अनुष्का शर्मा का जन्मदिन था, और उसी दिन विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो को लाइक कर दिया गया। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और कई लोगों ने विराट को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

विराट कोहली को देनी पड़ी सफाई

अवनीत कौर ने 30 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह ग्रीन कलर का टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहने नजर आ रही थीं। उनकी तस्वीरों पर कई लोगों ने लाइक और कमेंट किए, लेकिन जब फैन्स ने देखा कि विराट कोहली ने भी उस फोटो को लाइक किया है, तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

विज्ञापन

बवाल तब और बढ़ गया जब लोगों को यह समझ आया कि यह सब अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के दिन हुआ है। इसके बाद विराट कोहली ने उस फोटो से लाइक हटा भी दिया, लेकिन तब तक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

विज्ञापन

ट्रोलिंग बढ़ने के बाद विराट कोहली को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैंने वह फोटो जानबूझकर लाइक नहीं की थी, यह गलती से हो गया था। कृपया इसे गलत तरीके से न लें। मेरी बात समझने के लिए धन्यवाद।

विराट और अनुष्का का शुमार खूबसूरत जोड़ियों में किया जाता है। दोनों ने हमेशा अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को खूब प्यार मिलता है। ऐसे में जब विराट का नाम किसी और एक्ट्रेस से जोड़ा गया, तो फैन्स को हैरानी हुई और कुछ ने नाराजगी भी जताई। अब विराट की इस सफाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह मामला धीरे-धीरे शांत हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ