Virat Kohli Jasprit Bumrah RR vs RCB: शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने फैंस को निराश कर दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे कोहली की एक न चली। वह बुमराह के पहले ही ओवर में आउट हो गए। ये नजारा आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर में देखने को मिला।
बुमराह का सामना नहीं कर पाए कोहली
मोहम्मद नबी और गेराल्ड कोएट्जी के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। इस ओवर की पहली ही गेंद से विराट कोहली असहज नजर आए। दूसरी गेंद पर कोहली बुरी तरह बीट हुए। इस गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई तो कोहली अगली बॉल पर कोहली अपनी घबराहट निकालना चाहते थे।
बड़ा शॉट लगाने की फिराक में फंसे
इसके बाद जैसे ही बुमराह ने तीसरी गेंद डाली तो कोहली ने इस पर बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन बॉल सटीक लाइन और लैंथ पर पड़कर उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट के पीछे उड़ गई। यहां विकेटकीपर ईशान किशन ने बेहतरीन डाइव लगाई और शानदार कैच पकड़कर कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस तरह कोहली की बड़ी पारी की आस लगाए बैठे फैंस को जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने बड़ा झटका दे दिया। कोहली खुद इस विकेट से काफी निराश नजर आए।
ये भी पढ़ें: ‘मसाला खत्म हो गया…’, विराट कोहली ने नवीन-गंभीर के साथ लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी
जसप्रीत बुमराह ने पांचवीं बार बनाया शिकार
जसप्रीत बुमराह ने इसी के साथ अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह आईपीएल में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। बुमराह ने कोहली को आईपीएल में पांच बार आउट किया है। उनसे पहले मोहम्मद शमी कोहली को पांच, आशीष नेहरा 6 और संदीप शर्मा 7 बार आउट कर चुके हैं। आईपीएल में कोहली बनाम बुमराह के रिकॉर्ड्स की बात करें तो बुमराह ने कोहली के खिलाफ 95 गेंद फेंकीं हें। जिसमें कोहली 140 रन बना पाए हैं।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट कोहली की जगह पर लगी मुहर! चीफ सिलेक्टर ने दिए संकेत
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
11 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
32 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
52 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines