IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 17 सालों के इंतजार के बाद 18वें सीजन में ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी के साथ किंग कोहली का भी अधूरा सपना पूरा हो गया। कोहली ने आईपीएल 2025 में बल्ले के साथ भी शानदार प्रदर्शन किया। कोहली के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विराट कोहली के रिटायरमेंट पर बोले वीरेंद्र सहवाग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का सपना आखिरकार पूरा हो गया है। जिसके ध्यान में रखते हुए दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘यह विराट कोहली के लिए भी ऐसा ही है। अब, वह राहत महसूस कर सकते हैं। वह जब चाहें आईपीएल खेलना बंद कर सकते हैं और यह बड़ा फैसला ले सकते हैं। एक खिलाड़ी ट्रॉफी जीतने के लिए खेलता है। पैसा आता है और जाता है, लेकिन ट्रॉफी जीतना आसान नहीं है और भले ही कोहली का इंतजार खत्म हो गया हो, लेकिन उन्होंने अभी भी उनके अभियान में बहुत मजबूत योगदान दिया है,”
T20I और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20आई फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। वहीं 12 मई को उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट को भी अलविदा बोल दिया है। अब कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कोहली वनडे विश्व कप 2027 तक खेल सकते हैं। वहीं साल 2027 तक कोहली आईपीएल में भी आरसीबी टीम का हिस्सा रह सकते हैं। फिलहाल कोहली टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Bengaluru Stampede: 11 लोगों की मौत के बाद क्या RCB पर लगेगा बैन? BCCI ले सकता है बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
49 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines