Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर अपनी फॉर्म प्राप्त कर ली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी 84 रन बनाए थे। विराट अब तक इस प्रतियोगिता में कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। अब विराट कोहली से फाइनल मैच में 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मार्च को भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेलने के लिए उतरेगी। इस मैच में विराट 3 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 791 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली 17 मैचों में 16 पारियों के में 746 रन बनाकर दूसरे नंबर पर काबिज हैं। अगर विराट कोहली फाइनल में 46 रन बना लेते हैं तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
सौरव गांगुली का रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम है। उन्होंने बतौर भारतीय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच पकड़े हैं। गांगुली ने 13 मैच में 12 कैच अपने नाम किए हैं। वहीं विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 17 मैच में 11 कैच पकड़े हैं। अगर कोहली इस मैच में 1 कैच पकड़ लेते हैं तो वह दादा के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं 2 कैच पकड़ते ही वह दादा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे।
सचिन के रिकॉर्ड भी हो सकता है चकनाचूर
फिलहाल सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 42 मैच में 1750 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 32 मैच में 1656 रन बनाए हैं। विराट को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 95 रनों की जरूरत है। 95 रन बनाते ही विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
15 mins agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
9 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
10 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
11 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines