रोहित-वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली, एक झटके में रच देंगे इतिहास?

Virat Kohli: विराट कोहली केकेआर के खिलाफ बड़ा कारनामा कर सकते हैं। उनके पास डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है।

IPL 2025 - 2025-05-16T141026.106

Virat Kohli: विराट कोहली टेस्ट से संन्यास लेने के बाद पहली बार आईपीएल 2025 में भाग लेने के लिए उतरेंगे। आईपीएल 2.0 की शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। पहला मैच आरसीबी बनाम केकेआर के बीच खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका होगा। विराट कोहली बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। उनके पास रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को तोड़ने का बड़ा मौका है।

विज्ञापन

विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास

विराट कोहली आईपीएल में साल 2008 से हिस्सा ले रहे हैं। वैसे तो विराट का बल्ला अब तक सभी टीमों के खिलाफ बढ़चढ़ कर बोलता है। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। लेकिन 17 मई को विराट अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह केकेआर के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

विज्ञापन

फिलहाल केकेआर के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। उन्होंने 1093 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 1083 रनों को अपने नाम किया है। इस लिस्ट में विराट कोहली का स्थान तीसरा है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ अब तक 1021 रन बनाए हैं। यानी अगर विराट कोहली केकेआर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में 73 रन जड़ देते हैं तो वह डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा को पछाड़ सकते हैं।

KKR के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

डेविड वॉर्नर – 1093 रन
रोहित शर्मा – 1083 रन
विराट कोहली – 1021 रन
शिखर धवन – 907 रन

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। वह लगभग सभी मैचों में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक खेले गए 11 मैचों में विराट के बल्ले से 63.13 की औसत के साथ 505 रन बनाए हैं। विराट ने इस दौरान 7 अर्धशतक भी जमाया है। आईपीएल 2025 में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर 4 पर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ