India vs Bangladesh: टीम इंडिया ने भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 280 रनों से अपने नाम किया। बांग्लादेश को 515 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में टीम 234 रनों पर ही सिमट गई। भारत की इस जीत में स्टार ऑलराउंडर आर अश्विन का अहम रोल रहा, जिन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दिया। ऑफ स्पिनर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में जोरदार शतक जड़ा जबकि दूसरी पारी में छह विकेट लेकर टीम की जीत पर मुहर लगा दी।
अश्विन ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किए। अश्विन फाइव विकेट हॉल पूरा करने पर टीम के साथ जश्न मना रहे थे। यहां अश्विन के सामने विराट कोहली ने बधाई देने के लिए सिर झुकाया। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। विराट की बात करें तो यह खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाया।
विरोधी टीमों के लिए ‘टेंशन’ बनी भारतीय जोड़ी, दर्ज हैं 1323 विकेट और 10 हजार से ज्यादा रन
चेन्नई टेस्ट में शांत रहा विराट का बल्ला
टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी करने वाले विराट चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में सस्ते में आउट गए। उन्हें यहां हसन महमूद ने लिटन दास के हाथों कैच आउट कराकर उनकी पारी छह रनों पर ही समाप्त कर दी। विराट की यह खराब फॉर्म दूसरी पारी में भी जारी रही और वो 17 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज का शिकार बने। विराट को बांग्लादेशी गेंदबाज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
अश्विन बने मैन ऑफ द मैच
अश्विन को मैच में जोरदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 113 रन बनाए। अश्विन ऐसे समय में बैटिंग करने आए, जब टीम 144 रनों पर छह विकेट गंवा चुकी थी। उन्होंने यहां से रविंद्र जडेजा संग सातवें विकेट के लिए 199 रन जोड़े। अश्विन ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में छह विकेट झटककर बांग्लादेश को 234 रनों पर समेट दिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: चेन्नई में रविंद्र जडेजा ने गेंद-बल्ले से किया बड़ा काम, इस मामले में निकल गए सबसे आगे
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines