हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs RCB: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतकों का शतक, बने ऐसा करने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज

Virat Kohli: विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वह टी-20 में अर्धशतकों का शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे, जबकि एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

Virat Kohli: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस मैच में अर्धशतक जमाया इस तरह कोहली के बल्ले से टी-20 में 100वां अर्धशतक निकला। वह ऐसा कारनामा करने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज गए हैं। कोहली से पहले आज तक कोई भी एशियाई खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था। उन्होंने अपने टी-20 करियर का 100वां अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया है।

कोहली का शानदार अर्धशतक

कोहली ने राजस्थान के खिलाफ 14.3 ओवर में आईपीएल 2025 का दूसरा अर्धशतक जमाया। इससे पहले किंग कोहली ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोहली का बल्ला गरजा। उन्होंने इस मैच में 45 गेंदों में 62 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। इस दौरान कोहली ने 4 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए। कोहली ने 137.78 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।

विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों में पहला नाम डेविड वॉर्नर का आता है। उन्होंने अब तक 108 अर्धशतक जमाए हैं। इसके अलावा अब दूसरे नंबर पर विराट कोहली ने 100 अर्धशतक के साथ अपना झंडा गाड़ लिया है। वहीं तीसरे नंबर पर बाबर आजम हैं, जिन्होंने 90 अर्धशतक लगाए हैं। चौथा नाम जोस बटलर का है। उनके नाम 86 अर्धशतक दर्ज हैं।

आरसीबी ने जीता मैच

पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की 75 और ध्रुव जुरेल की 35 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 173 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आरसीबी ने 17.3 ओवर में ही 175 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से फिलिप साल्ट ने 33 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए।

विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी अर्धशतक (50+) पारियाँ देश
1 डेविड वॉर्नर 108 399 🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया
2 विराट कोहली 100* 388 🇮🇳 भारत
3 बाबर आज़म 90 300 🇵🇰 पाकिस्तान
4 क्रिस गेल 88 455 🌴 वेस्ट इंडीज
5 जोस बटलर 86 415 🏴 इंग्लैंड

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola