Virat Kohli-Anushka Sharma at Wimbledon: विराट कोहली ने कुछ समय पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वो भविष्य में सिर्फ एकदिवसीय मैच खेलते हुए नजर आएंगे। हाल ही में वो क्रिकेट नहीं, बल्कि टेनिस टूर्नामेंट के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए दिखाई दिए। इसी बीच किंग ने अपना स्टाइलिश लुक भी दिखाया।
विराट कोहली देखने पहुंचे विंबलडन चैंपियनशिप
विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हाल ही में दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकेविच का विंबलडन गेम देखने पहुंचे। कोहली ने इसी बीच शानदार लुक दिखाया। वो सूट-बूट में नजर आए। सोशल मीडिया पर कोहली की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जहां वो अपनी पत्नी अनुष्का के साथ गेम का जमकर आनंद ले रहे हैं।
नोवाक जोकेविच को मिली बड़ी जीत
नोवाक जोकेविच का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मीनौर से हुआ था। नोवाक की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पहले राउंड में वो 1-6 से पीछे रहे। हालांकि, दिग्गज ने इसके बाद धमाकेदार अंदाज में वापसी की और चार राउंड चले मुकाबले में जीत अपने नाम कर ली। इसी के साथ जोकेविच ने विंबलडन 2025 के क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का सालों पुराना फोटो हो रहा है वायरल
यह पहला मौका नहीं है, जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा विंबलडन देखने पहुंचे हैं। 10 साल पहले भी विराट और अनुष्का टेनिस का यह महान टूर्नामेंट देखने पहुंचे थे। कुछ प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी 2015 और 2025 की तस्वीर डालकर उनकी तुलना की। दोनों में विराट का लुक पूरी तरह से अलग दिख रहा है।
विराट कोहली ने नोवाक जोकेविच की जीत पर दी प्रतिक्रिया
विराट कोहली ने विंबलडन में नोवाक जोकेविच की जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली और इसी बीच नोवाक की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘क्या शानदार मैच रहा। ग्लेडिएटर के लिए यह हमेशा की तरह आसान काम था।’
ये भी पढ़ें:- क्या बुमराह के बिना जीतना सीख गई है टीम इंडिया? लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
22 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
29 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines