Virat Kohli-Rohit Sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा साथ में खेलने उतरे हैं. रोहित और कोहली की जोड़ी को ‘RO-KO’ के नाम से भी जाना जाता है. कोहली-रोहित कई सालों से साथ में ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे हैं और दोनों के लंबे समय से साथ में खेलने की वजह से फैंस उन्हें ‘रो-को’ के नाम से बुलाते हैं.
जब भी दोनों दिग्गज एक साथ मैदान पर उतरते हैं, तो यह नाम सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा में आ जाता है. अब खुद रोहित और कोहली ने पहली बार इस ‘रो-को’ नाम पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. दोनों ने बताया है कि यह नाम सुनकर उन्हें कैसा लगता है.
विराट कोहली को कैसा लगता है ‘रो-को’ टैग?
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने जियोहॉटस्टार से बातचीत के दौरान ‘रो-को’ टैग पर पहली बार रिएक्शन दिया है. कोहली से जब पूछा गया कि उन्हें यह नाम कैसा लगता है, तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया. कोहली ने कहा कि यह सुनने में अच्छा लगता है और लोगों को इस नाम से बुलाने में मजा भी आता है.
कोहली ने कहा, “पहला हैशटैग आने से पहले, मैं और माही भाई ‘माहीरैट’ (MahiRat) थे. यह काफी समय तक चला. मैं और रोहित शर्मा इतने लंबे समय से साथ खेल रहे हैं और अब ‘रोको’ हैशटैग आया है. यह सुनने में अच्छा लगता है. लोग इसे पसंद कर रहे हैं और खूब मजा ले रहे हैं. ब्रॉडकास्टर्स के नजरिए से यह इस्तेमाल करने के लिए बहुत अच्छी टैगलाइन है – ‘रोको’ आ गया है, ‘रोको’ वापस आ गया है, ‘रोको’ खेल रहा है. अगर इससे सभी को फायदा हो रहा है, तो यह अच्छी बात है.”
रोहित शर्मा ने ‘रो-को’ टैग को लेकर क्या कहा?
वहीं, रोहित शर्मा ने RO-KO टैग को लेकर कहा कि उन्हें भी यह नाम अच्छा लगता है और इसे चलने देना चाहिए. उन्होंने कहा, “विराट और मैं भी इसे टीवी पर देखते हैं और हंसते हैं. लेकिन यह अच्छा है. लोगों को इससे कुछ मसाला मिल रहा है और फैंस भी इसका मजा ले रहे हैं. तो इसे चलने दें.”
ये भी पढ़ें- कौन हैं नमन धीर जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका? खेली थी 64 गेंदों में 173 रनों की तूफानी पारी
2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं रोहित-विराट
विराट कोहली और रोहित शर्मा अब अपने करियर के आखिरी दौर में हैं. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित और विराट अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. हालांकि, दोनों दिग्गजों के प्रदर्शन में किसी तरह की कमी नहीं आई है. रोहित-कोहली कई बार कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब जीतना है. कोहली 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन रोहित अपने करियर में अब तक वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सके हैं.
रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब मुकाबले में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में रोहित-विराट अब 2027 वर्ल्ड कप का खिताब साथ में जीतना चाहते हैं. दोनों दिग्गज वेस्टइंडीज सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप की टीम में अपनी जगह की दावेदारी मजूबत करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलेगी?
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines