ICC ODI Tournaments: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ कर रही है। इस टूर्नामेंट के खिताब के लिए भारतीय टीम प्रमुख दावेदार मानी जा रही है। टीम इंडिया के लिए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर हर किसी की निगाहें रहेंगी। दोनों ही खिलाड़ियों ने वनडे फॉर्मेट के आईसीसी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों बल्लेबाजों के आंकड़े विरोधी टीमों को डराने के लिए काफी हैं। आइए आपको भी उनके इन आंकड़ो के बारे में बताते हैं।
विराट कोहली के बल्ले की गूंज
विराट कोहली ने अपने करियर में कई आईसीसी टूर्नामेंट खेले हैं। वनडे फॉर्मेट में जब भी कोहली खेलने उतरते हैं उनकी बल्लेबाजी के सामने अच्छे-अच्छे गेंदबाज भी खराब ही नजर आते हैं। विराट ने अब तक वनडे आईसीसी टूर्नामेंट की 49 पारियों में 2324 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 89 का रहा है। विराट कोहली इस लिस्ट में रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं।
रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी शानदार
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में नजर आते हैं। उन्होंने खेली 38 पारियों में 2056 रन बनाए हैं और इसमें उनका स्ट्राइक रेट 99 का रहा है। साल 2019 और 2023 में हुए विश्व कप में भी रोहित शर्मा ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया था। एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
वनडे आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी का नाम | पारियां | रन | प्रति पारी रन (RPI) | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली | 49 | 2324 | 47.4 | 89.0 |
| जो रूट | 34 | 1465 | 43.0 | 89.9 |
| रोहित शर्मा | 38 | 2056 | 54.1 | 99.0 |
| केन विलियमसन | 32 | 1513 | 47.3 | 83.3 |
| स्टीव स्मिथ | 33 | 1222 | 37.0 | 86.5 |
| बाबर आज़म | 23 | 991 | 43.0 | 82.9 |
ये भी पढ़िए- रणजी ट्रॉफी में 29वां शतक जड़ इस खिलाड़ी ने मचाया कोहराम, क्या बना पाएगा टीम इंडिया में जगह?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines