Kohli-Rohit Angry Kuldeep: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भातरीय स्पिनर्स ने कंगारू बल्लेबाजों को दुबई में जकड़कर रखा हुआ है। स्टीव स्मिथ को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के बाकी बैटर्स इंडियन स्पिनर्स के आगे रनों के लिए जूझते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, महत्वपूर्ण मैच में कुलदीप यादव गेंद से आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दे रहे हैं। कुलदीप के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। गेंद से कमाल नहीं दिखा पा रहे कुलदीप फील्ड में भी बेरंग नजर आए। बीच मैदान कुलदीप की लापरवाही ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का खून खौला दिया।
कुलदीप की लापरवाही पर भड़के कोहली-रोहित
दरअसल, हुआ यूं कि कुलदीप यादव की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने बाउंड्री लाइन की तरफ शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े विराट कोहली ने जबरदस्त फुर्ती दिखाई और गेंद पर झपटता मारते हुए तेजी से बॉल को कुलदीप की तरफ थ्रो किया। कोहली की धांसू फील्डिंग के चलते कंगारू बल्लेबाजों ने दूसरा रन लेने का विचार त्याग दिया। हालांकि, जब कोहली ने बॉल को थ्रो किया, तो गेंदबाजी एंड पर खड़े कुलदीप ने गेंद को पकड़ने की बजाए अपने हाथ पीछे की तरफ खींच लिए।
कुलदीप की इस हरकत से कोहली खासा नाराज हुए और वह बाउंड्री लाइन से ही भारतीय स्पिनर पर भड़ते हुए दिखाई दिए। वहीं, गेंद को पकड़ने वाले कप्तान रोहित ने भी कुलदीप की जमकर क्लास लगाई। सोशल मीडिया पर कोहली-रोहित के गुस्से का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
शमी-जडेजा ने बरपाया कहर
मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर बरपा रहे हैं। शमी ने टीम इंडिया को मैच में बेहतरीन शुरुआत दिलाई और कूपर कोनोली को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, दूसरे स्पेल में उन्होंने कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ की 73 रन की दमदार पारी का अंत किया। दूसरी ओर, जडेजा की फिरकी का जादू भी सिर चढ़कर बोला। जड्डू ने मार्नस लाबुशेन को सिर्फ 29 रन के स्कोर पर चलता किया। इसके साथ ही जड्डू ने जोश इंग्लिस को भी पवेलियन भेजा।
सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने कोनोली का विकेट महज 4 रन के स्कोर पर गंवाया। इसके बाद ट्रेविस हेड अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 39 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। मार्नस लाबुशेन और जोश इंग्लिस को जडेजा ने पवेलियन की राह दिखाई। ग्लेन मैक्सवेल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 7 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines