Virat Kohli Ranji Trophy: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में रेलवे के खिलाफ आगामी मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कोहली मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करने की उम्मीद है।
विराट इस मैच में जैसे ही उतरेंगे, वैसे ही फैंस का उनका घरेलू क्रिकेट में खेलते देखने का 13 साल का इंतजार खत्म हो जाएगा। उन्होंने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में नवंबर 2012 में हिस्सा लिया था, जब दिल्ली ने गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश का सामना किया था। उन्होंने पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में 43 रन बनाए थे। टीम को हालांकि इस मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
आयुष बडोनी की कप्तानी में खेलेंगे विराट
विराट 30 जनवरी से शुरू होने वाले मैच में दिल्ली टीम की कप्तानी नहीं करेंगे और इसके बजाय आयुष बडोनी के नेतृत्व में खेलेंगे। विराट ने सौराष्ट्र के खिलाफ मैच से बाहर रहने के कुछ दिन बाद रेलवे के खिलाफ दिल्ली के मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की थी। उनकी गर्दन में मोच आ गई थी और इसकी वजह से वो 23 जनवरी को दिल्ली के मैच में नहीं खेल पाए थे। इस मैच में दिल्ली को सौराष्ट्र के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: शुरू हुआ सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर की लाइफ का ‘नया चैप्टर’, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मैच के लिए डीडीसीए ने किए खास इंतजाम
30 जनवरी 2025 का दिन विराट के फैंस के साथ-साथ दिल्ली एंड जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के लिए भी काफी खास है। यही वजह है कि वो इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि संघ ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर मैच के लिए सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है, ताकि फैंस बिना किसी दिक्कत के ऐतिहासिक मैच का आनंद ले सकें।
मैच के पहले दिन लगभग दस हजार लोगों के आने की उम्मीद है, जो कोहली की अपार लोकप्रियता और उनकी वापसी को लेकर उत्साह को दर्शाता है। इसके साथ ही डीडीसीए फैंस के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था करेगा, साथ ही सुनिश्चित करेगा कि शौचालय पूरी तरह साफ हों।
यह भी पढ़ें: VIDEO: पत्रकार के सवाल पर बौखला गए शान मसूद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही गुस्से से लाल हुआ कप्तान
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
55 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines