Vinod Kambli Wife Andrea: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सोशल मीडिया पर उनके काफी सारे वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिसमें उनको दूसरो का सहारा लेकर चलते हुए देखा गया था। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने कांबली की मदद करने की भी बात कही थी। वहीं अब विनोद की पत्नी एंड्रिया हेविट ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वे उनकी शराब की लत से परेशान आकर कांबली को तलाक देना चाहती थीं, इसके लिए एंड्रिया ने तलाक की अर्जी भी दे दी थी।
इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा
सूर्यांशी पांडे के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान बातचीत करते हुए एंड्रिया हेविट ने बताया कि “उन्होंने कांबली को छोड़ने के बारे में सोचा था और यहां तक कि तलाक के लिए अर्जी भी दी थी, लेकिन उन्होंने इसे वापस ले लिया क्योंकि वह लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती थीं। मुझे याद है कि ऐसे क्षण थे जब मैं बस चली जाती थी। लेकिन फिर मुझे चिंता होने लगती थी उसने खाया है या नहीं? क्या वह बिस्तर पर ठीक से लेटा है? क्या वह ठीक है? फिर मुझे उसे देखना पड़ता था और मैं समझ जाती थी कि उसे मेरी जरूरत है।”
ये भी पढ़ें:- VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी में होंगे नए नियम, कैसे सेमीफाइनल-फाइनल में पहुंचेगी टीमें?
कांबली के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
विनोद कांबली की पहली पत्नी का नाम नोएला लुईस था, लेकिन उनके साथ कांबली की पहली शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई थी। जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। वहीं विनोद कांबली ने साल 2006 में एंड्रिया से शादी कर ली थी। शादी के 17 साल बाद फरवरी 2023 में एंड्रिया ने घरेलू हिंसा का हवाला देते हुए कांबली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर ने नशे की हालत में खाना पकाने वाले पैन का हैंडल उस पर फेंका था, जिससे एंड्रिया के सिर में चोट लग गई थी।
वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ समारोह में विनोद कांबली और एंड्रिया हेविट को एकसाथ देखा गया था। यहां एंड्रिया को कांबली का हाथ पकड़कर चलते हुए देखा गया जब काबंली को पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर से पुरस्कार मिलना था।
ये भी पढ़ें:- खत्म हुआ 14 साल का वनवास! होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश का खिताब जीतकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
19 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
39 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines